Live
Search
Home > टेक – ऑटो > कौन सी Sports Bikes माइलेज और रेंज में में देती हैं हैचबैक कारों को टक्कर, जानें फीचर्स भी

कौन सी Sports Bikes माइलेज और रेंज में में देती हैं हैचबैक कारों को टक्कर, जानें फीचर्स भी

भारत में कई एंट्री-लेवल हैचबैक कारें आमतौर पर 15 से 18 का माइलेज देती हैं, जो आपको कई स्पोर्ट्स बाइक भी दे सकती हैं.चलिए जानते हैं कौन सी स्पोर्ट्स बाइकें हैचबैक कारों से अच्छा माइलेज देती हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 2, 2026 09:05:03 IST

Mobile Ads 1x1

best sports bike: स्पोर्ट्स बाइकों का शौक भारत में तेजी से बढ़ा है. स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइकों को अब केवल पसंद ही नहीं, बल्कि काफी खरीदा भी जाता है. पहले जहां स्पोर्ट्स बाइक को सिर्फ पावर और स्टाइल के लिए खरीदा जाता था वहीं अब इसे शौक के लिए जाना जाता है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि स्पोर्ट्स बाइक माइलेज कम देती हैं. लेकिन, भारत में ऐसी कई दमदार और हेवी इंजन के साथ आने वाली स्पोर्ट्स बाइक हैं, जो माइलेज के मामले में कुछ हैचबैक कारों को भी टक्कर देती हैं.

भारत में कई एंट्री-लेवल हैचबैक कारें आमतौर पर 15 से 18 का माइलेज देती हैं, जो आपको कई स्पोर्ट्स बाइक भी दे सकती हैं.चलिए जानते हैं कौन सी स्पोर्ट्स बाइकें हैचबैक कारों से अच्छा माइलेज देती हैं. 

Continental GT 650

Continental GT 650 एक बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक है, जो 650 सीसी के दमदार इंजन के साथ आती है. माना जाता है कि यह wagan R, i20 और बलेनो आदि जैसी कारों से अच्छा माइलेज निकालकर आपको दे सकती है. इस बाइक की माइलेज 25 से 27 के बीच आप आराम से निकाल सकते हैं. वहीं, इन हैचबैक कारों की माइलेज 18 से22 किलोमीटर मानी जाती है. 

Aprilia RS 457 

Aprilia RS 457 एक अच्छी और अपने सेगमेंट में बेस्ट स्पोर्ट्स बाइक (Best Sports Bike) मानी जाती है. यह बाइक 457 सीसी के इंजन के साथ आती है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 4,22,000 रुपये है. यह बाइक भी आपको कई कॉम्पैक्ट एसयूवी और प्रीमियम हैचबैक कारों से अच्छा माइेलज निकालकर दे सकती है. इस बाइक से आप  25 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल सकते हैं. 

Royal Enfield Himalayan 450

450 सीसी के दमदार इंजन के साथ आने वाली एक स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक होने के बावजूद आपको 30 kmpl से ज्यादा का माइलेज निकालकर दे सकती है. अगर आप ऑफरोडिंग न करके हाइवे पर इस बाइक को चला रहे हैं तो इससे 30 का माइलेज आसानी से निकाल सकते हैं. 

Triumph Speed 400 

यह बाइक भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है और 400 सीसी के दमदार इंजन के साथ आती है. इस बाइक से आप माइलेज के मामले में कुछ हैचबैक का मुकाबला कर सकते हैं. इस बाइक से आप 29 से 30 का माइलेज निकाल सकते हैं.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > कौन सी Sports Bikes माइलेज और रेंज में में देती हैं हैचबैक कारों को टक्कर, जानें फीचर्स भी

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 2, 2026 09:05:03 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS