<

अब ‘Ola- Uber’ को टक्कर देगी ‘Bharat Taxi’ जानें कैसें काम करेगी ये नई सर्विस

Bharat Taxi: सरकार ओला- उबर जैसे निजी टैक्सी के विकल्प में एक नई सहकारी टैक्सी सर्विस शुरू करने जा रही है, जिसका नाम है भारत टैक्सी, जानें क्या होगा इस नई सर्विस में खास.

Bharat Taxi 2025 Launch: देश में कैब सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. सरकार ओला और उबर जैसी निजी टैक्सी सेवाओं के विकल्प के रूप में एक नई टैक्सी सर्विस “भारत टैक्सी” लॉन्च करने जा रही है. यह सेवा उन परेशानियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है जिनसे यात्रियों को रोजाना जूझना पड़ता है जैसे राइड कैंसिल होना, सफाई की कमी और मनमाना किराया.

ड्राइवर्स की पूरी कमाई उनके पास

भारत टैक्सी पूरी तरह सहकारी (Cooperative) मॉडल पर चलेगी. इसका मतलब है कि ड्राइवर्स को कंपनी को कोई कमीशन नहीं देना होगा और उनकी पूरी कमाई सीधे उनके पास जाएगी. सरकार का उद्देश्य है कि ड्राइवर्स को बेहतर आमदनी मिले और यात्रियों को सस्ती, भरोसेमंद और सुरक्षित सेवा उपलब्ध कराई जाए. इस कदम से प्राइवेट कैब कंपनियों के बिजनेस पर भी असर पड़ सकता है.

भारत टैक्सी कैसे काम करेगी?

भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा है, जिसे दिसंबर से बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जाएगा. इसका पायलट प्रोजेक्ट नवंबर में दिल्ली से शुरू होगा, जिसमें करीब 650 ड्राइवर्स और वाहन शामिल होंगे. धीरे-धीरे इसे मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, भोपाल और अन्य बड़े शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। दिसंबर तक लगभग 5000 ड्राइवर्स इससे जुड़ने वाले हैं. इस सेवा का संचालन सहकार टैक्सी नामक संस्था करेगी, जिसके लिए एक काउंसिल बनाई गई है. इसका नेतृत्व अमूल के एमडी जयेन मेहता कर रहे हैं. को-ऑपरेटिव मॉडल के कारण ड्राइवर्स को हर राइड से 100% कमाई मिलेगी, यानी उनका कोई कमीशन नहीं कटेगा और उन्हें किसी अन्य चार्ज का सामना नहीं करना पड़ेगा.

 ऐप से टैक्सी बुकिंग

भारत टैक्सी ऐप का उपयोग ओला और उबर की तरह सरल होगा. एंड्रॉयड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन यूजर्स ऐपल स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे. ऐप हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में उपलब्ध होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें. यात्रियों को ऐप में दूरी, किराया और समय की पूरी जानकारी पहले से दिखाई जाएगी. ड्राइवर्स को हर राइड का पूरा किराया मिलेगा, बस उन्हें डेली, वीकली या मंथली मामूली मेंबरशिप चार्ज देना होगा.

 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST