Live
Search
Home > टेक – ऑटो > 5 लाख से भी कम कीमत में मिलती हैं ये 3 Automatic कारें, 25 Kmpl से ज्यादा का माइलेज, फीचर्स में भी दमदार

5 लाख से भी कम कीमत में मिलती हैं ये 3 Automatic कारें, 25 Kmpl से ज्यादा का माइलेज, फीचर्स में भी दमदार

केवल यही नहीं, बल्कि इस कीमत में आपको ऑटोमैटिक फंक्शन्स के साथ ही साथ दमदार परफॉमेंस और रिलायबिलिटी भी मिलती है. शहरों में ड्राइविंग आसान बनाने के लिए आप ऑटोमेटिक कारों की ओर निश्चिंत होकर जा सकते हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 11, 2026 12:55:11 IST

Mobile Ads 1x1

Best Automatic Hatchbacks: भारत में कार खरीदने का सपना अब पहले की तुलना में बेहद आसान हो गया है. वैसे भी देश में जीएसटी हटाए जाने के बाद से कारों की कीमत 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक कम हुई है. अब कम और किफायती कीमत में आप न केवल कार बल्कि, ऑटोमेटिक कार लेने का सपना भी पूरा कर सकते हैं. आज हम आपको भारत में मिलने वाली कुछ ऐसी ऑटोमेटिक कारों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत महज 5 लाख रुपये से शुरू होती है.

Maruti Suzuki Alto K10 (AMT) 

अगर आपका बजट 5 लाख रुपये से कम का है और ऐसे में ऑटोमेटिक कार घर लाना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी की Alto K10 (AMT) आपके लिए परफेक्ट कार रहने वाली है. अल्टो K10 VXI AT और VXI+ AT की शुरुआती कीमत महज 4.95 लाख रुपये है. इस बजट में आपको ऑटोमेटिक फीचर्स के साथ ही साथ 25 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज भी मिलती है. 

Maruti Suzuki S-Presso (AMT) 

देश में छोटी हैचबैक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति ने S-Presso कार को लॉन्च किया. यह कार 998cc के पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसकी कीमत की बात करें तो महज 4.5 लाख रुपये से इसकी शुरुआत होती है साथ ही यह कार आपको 25.3 kmpl का बेहतरीन माइलेज भी देती है. ऑटोमेटिक मॉडल के लिए आप इसका VXi Opt AT या VXi Plus Opt AT वैरिएंट ले सकते हैं. 

Renault Kwid 

अगर आप कम बजट में एक छोटी और अच्छी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे मेंRenault Kwid लेना एक फायदेमंद सौदा हो सकता है. यह कार माइलेजमें परफेक्ट होने के साथ-साथ आपके लिए ऑटोमेटिक फीचर्स भी ऑफर करती है. 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली क्विड आपको 21 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज निकालकर देती है.

MORE NEWS