<

अरे वाह! Chhath Puja पर धमाकेदार ऑफर, iPhone 16 Plus अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट पर

Chhath Puja 2025 Sale: छठ पूजा पर अब तक का सबसे भारी डिस्काउंट लगा है, दरअसल रिलायंस डिजिटल ने iPhone 16 Plus खरीदने वालों को भारी छूठ दी है.

Reliance Digital iPhone 16 Plus offer: त्योहारों का मौसम हमेशा भारतीय ग्राहकों के लिए खुशी और खरीदारी का बेहतरीन समय होता है. फेस्टिव सीजन में जहां Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने महंगे स्मार्टफोन्स पर ताबड़तोड़ ऑफर दिए, वहीं अब छठ पूजा के मौके पर Reliance Digital ने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है. अगर आप फेस्टिव सेल में iPhone 16 Plus खरीदने से चूक गए थे, तो अब आपके पास इसे भारी छूट के साथ घर लाने का सुनहरा मौका है.

iPhone 16 Plus पर अब तक की सबसे बड़ी छूट

Apple का iPhone 16 Plus जब लॉन्च हुआ था, तब इसकी शुरुआती कीमत ₹89,900 रखी गई थी. लेकिन अब Reliance Digital ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती करते हुए इसे मात्र ₹67,900 में उपलब्ध करा दिया है. यानी आपको करीब ₹21,910 रुपये तक की सीधी बचत मिल रही है। छठ पूजा पर दिया जा रहा यह डिस्काउंट अब तक का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है.

बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस से और सस्ता iPhone

Reliance Digital सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट ही नहीं दे रहा, बल्कि ग्राहकों के लिए बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रहा है. अगर आप Axis Bank कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यानी ऑफर के बाद iPhone 16 Plus सिर्फ ₹63,900 रुपये में आपका हो जाएगा. इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत आप अपने पुराने फोन को बदलकर ₹26,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है, तो आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को मात्र ₹40,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

iPhone 16 Plus के शानदार फीचर्स

iPhone 16 Plus को Apple ने अपने अब तक के सबसे एडवांस स्मार्टफोन्स में से एक बनाया है. इसमें 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग दोनों के लिए परफेक्ट है. स्मार्टफोन में A18 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो इसे तेज़ परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4674mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है.

इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. साथ ही, यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है.

क्यों है यह खरीदने का सही समय?

छठ पूजा के मौके पर Reliance Digital की यह डील उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो हमेशा से iPhone खरीदना चाहते थे लेकिन बजट की वजह से रुक गए थे. फेस्टिव सीजन के बाद भी इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना दुर्लभ है. अगर आप भी iPhone 16 Plus को अपने लिए या किसी प्रियजन को गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर निश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहिए.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST