Montha Cyclone Alert During Chhath Puja: छठ पूजा पर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोंथा का खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में हम जानेगें कि इस तूफान से किन राज्यों को खतरा है और सरकार ने इसके लिए क्या तैयरी की है जानें.
Montha Cyclone Alert During Chhath Puja
ओडिशा सरकार ने संभावित खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन की सभी टीमों को सतर्क कर दिया है. राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि ओडिशा प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील राज्य है. बारिश, बाढ़ और चक्रवात यहां आम हैं. हम 28 या 29 अक्टूबर को संभावित तूफान के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जिला प्रशासन ने राहत केंद्रों की व्यवस्था कर ली है, निकासी मार्ग तय कर दिए गए हैं और आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक भी तैयार रखा गया है. मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सरकार व मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें.
भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है. यह 25 अक्टूबर तक डिप्रेशन बनेगा और 27 अक्टूबर तक साइक्लोनिक स्टॉर्म का रूप ले सकता है. 27 से 29 अक्टूबर के बीच ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. साथ ही मछुआरों को 26 अक्टूबर से समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है.
चक्रवात के शुरुआती प्रभाव तमिलनाडु के तटीय जिलों में भी दिखाई देने लगे हैं. तूतीकोरिन और आस-पास के इलाकों में प्रशासन ने मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने सभी मछुआरों से कहा है कि वे समुद्र में न जाएं और जो नावों पर हैं, वे तुरंत किनारे लौट आएं. स्थानीय प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे समुद्र के पास न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें.
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ‘मोंथा’ का असर पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश शुरू हो सकती है. रविवार से दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में छिटपुट वर्षा शुरू होगी, जो मंगलवार तक तेज हो जाएगी. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और झाड़ग्राम जिलों में 40–60 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है. बुधवार को हावड़ा, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है. गुरुवार को नदिया, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्द्धमान और उत्तर बंगाल के जिलों जैसे जलपाईगुड़ी, मालदा, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भारी वर्षा की संभावना है.
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…
Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…