CNG vs Hybrid vs Electric Car: आज के समय में कार खरीदना का फैसला कर पाना पहले की तरह आसान नहीं रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले केवल पेट्रोल और डीजल कारें ही होती थीं, भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के पास इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं होता था. लेकिन, अब नई-नई टेक्नोलॉजी के आने से ग्राहकों के सामने कई ऑप्शन मौजूद हैं. कुछ लोग पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने से CNG कारों पर स्विच कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग Hybrid और Electric कारों पर शिफ्ट हो रहे हैं.
पेट्रोल-डीजल की तुलना में यह कारें भी काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, वास्तव में आपके लिए कौन सी कार ज्यादि किफायती रहने वाली है. इसके बारे में हम आज जानेंगे. चलिए देखते हैं कौन सी कार लेनी चाहिए.
क्या है CNG vs Hybrid vs Electric कारों में अंतर?
अंतर की बात की जाए तो यह तीनों ही कारें एक दूसरे से काफी अलग हैं. अगर आप सीएनजी कार लेते हैं तो यह आपको एक अच्छी माइलेज देने के साथ ही साथ आपके प्रति किलोमीटर के खर्च को भी कम करती है. वहीं, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सीएनजी का दाम भी कम है. वहीं, अगर आप हाइब्रिड कार लेते हैं तो ऐसे में छोटी दूरी तय करने में यह इलेक्ट्रिक मोटर पर भी चल सकती है. हालांकि, इसका मेंटेनेस अन्य कारों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हो सकता है. वहीं, अगर आप इलेक्ट्रिक कार लेते हैं तो आपको किसी फ्यूल को डलवाने के बजाय अपनी कार को घर पर या फिर किसी सर्विस स्टेशन पर ही चार्ज करना पड़ेगा. हालांकि, सभी कारों के अपने-अपने नुकसान भी हो सकते हैं.
कौन सी कार लेना आपके लिए किफायती?
कार लेने का निर्णय आपकी जरूरत पर निर्भर करती है. अगर आप ज्यादा माइलेज लेना चाहते हैं और लंबा सफर करते हैं तो सीएनजी कार आपके लिए बेस्ट रहेगी. वहीं, अगर आप शहर में ही ड्राइव करना चाहते हैं यानि आपकी रनिंग कम है तो हाइब्रिड कार आपके लिए सटीक रहेगी. इसके अलावा अगर आपको शहर के अंदर ही यात्रा करनी है तो ऐसे में ईवी कार आपके लिए अच्छी रहेगी क्योंकि आपको शहर में ही चार्जिंग स्टेशन भी मिल जाएंगे.