Google Pixel 10 vs OnePlus 15: स्मार्टफोन इंडस्ट्री हर साल नए फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च कर रही है, जिससे लोगों के पास ज्यादा प्रीमियम और फीचर वाले फोन लेने के ऑप्शन्स हो गए हैं. आजकल मार्केट में बहुत से ऐसे स्मार्टफोन्स हैं, जो कीमत और परफॉर्मेंस के मामले में बेहद किफायती माने जाते हैं. आज हम ऐसे ही दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बात करने वाले हैं, जो अपने सेगमेंट के बेस्ट फोन माने जाते हैं. जी हां, हम बात करने जा रहे हैं Google Pixel 10 और OnePlus 15 की. दोनों ही फोन्स बेहतरीन लुक्स और कैमरा के साथ मिलते हैं.
दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको Android 16 के साथ दमदार हार्डवेयर देखने को मिलते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, परफॉर्मेंस और उनके कैमरा के बारे में.
फीचर्स के मामले में कौन कैसा?
फीचर्स की बात की जाए तो फीचर्स के मामले में दोनों फोन्स काफी बेहतरीन हैं. Google Pixel 10 में आपको 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ 3000 निट्स ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है. इसके अलावा इस फोन में आपको Tensor G5 chip और 7 साल का एंड्रॉइड OS और सुरक्षा अपडेट का भी फीचर मिलता है. वहीं, OnePlus 15 में आपको फोटो एडिटिंग और ट्रांस्लेशन के लिए आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस AI का बेस्ट फीचर मिलता है. इस फोन में 120W की चार्जिंग और 6.78 इंच की 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है.
कैमरा में कौन किससे आगे?
Google Pixel 10 में आपको 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने के साथ ही साथ 5x ऑप्टिकल जूम भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड मिलने के साथ-साथ AI फीचर्स भी मिलते हैं. यह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट माना जाता है. वहीं, OnePlus 15 5G में आपको ट्रिपल कैमरा ऑप्शन मिलता है, जिसमें 50MP रियर कैमरा सिस्टम मिलने के अलावा 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर भी दिया जाता है, जिसमें OIS का ऑप्शन भी मिलता है.
कीमत में क्या है अंतर?
कीमत के मामले में दोनों फोन्स किफायती हैं. Google Pixel 10 आपको 71,000 से लेकर 75,000 रुपये के बीच में देखने के लिए मिलता है. वहीं, OnePlus 15 5G आपको 72,999 रुपये के आस-पास देखने को मिल सकता है.