Google Pixel 10a price: पिछले कुछ समय से गूगल पिक्सल सीरीज काफी चर्चा में रही है. इस सीरज के स्मार्टफोन अपने दमदार कैमरा और AI फीचर्स के लिए बखूबी जाने जाते हैं. पिक्सल 10 प्रो गूगल का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसके बाद अब कंपनी आधिकारिक रूप से इस स्मार्टफोन के नए वर्जन Google Pixel 10a को लॉन्च करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलगे हफ्ते में इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. गूगल के मुताबिक यह स्मार्टफोन फरवरी के तीसरे हफ्ते से ही स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा.
माना जा रहा है इस फोन में अपने पिछले वर्जन की तुलना में कई खास और बड़े बदलाव किए गए हैं. लॉन्च होने से पहले ही इसकी कई डिटेल सामने आ चुकी है. चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में.
ऑनलाइन स्टोर पर होगा जल्दी उपलब्ध
मिली जानकारी के मुताबिक गूगल ने कहा है कि Google Pixel 10a फरवरी के तीसरे हफ्ते से ही गूगल के ऑनलाइन स्टोर पर मिलना शुरू हो जाएगा. कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिया है. भारत में इस स्मार्टफोन के प्री ऑर्डर 18 फरवरी से शुरू होंगे, जिसके बाद इसे फ्लिपकार्ट और गूगल के स्टोर से खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और डिजाइन आदि पहले से ही लीक हो चुके हैं.
Google Pixel 10a के फीचर्स
बात करें अगर इस स्मार्टफोन के फीचर्स की तो इसमें डुअल बैंड 5G कनेक्टिविटी के साथ ही साथ ई-सिम का भी सपोर्ट और ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले पैनल का भी विकल्प दिया जा सकता है. इसमें आपको 48 मेगापिक्सल का रियर यानि प्राइमरी कैमरा मिलेगा. इस स्मार्टफोन में आप फेसटाइम के जरिए वीडियो कॉल कर पाएंगे. यह फोन Sensor G5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है.
किस कीमत के साथ हो सकता है लॉन्च
मिली जानकारी के मुताबिक Google Pixel 10a की कीमत भी लीक हो चुकी है. भारत में यह फोन 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, जो आपको 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ देखने के लिए मिल सकता है. हालांकि, अलग-अलग देशों में इस स्मार्टफोन की कीमत में अंतर आ सकता है. वहीं, पिक्सल 9a को कंपनी द्वारा कुछ सस्ता कर दिया गया है.