दोनों की कीमत में भी कोई बहुत अंतर नहीं है और यह दोनों ही फोन एक सेगमेंट में आते हैं. लेकिन, आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा किफायती और अच्छा रहने वाला है, इस बारे में आज हम आपको बताएंगे.
Iphone और Google Pixel सीरीज का मुकाबला काफी तेज है. पिक्सल सीरीज आने के बाद से ही ऐप्पल को कड़ी टक्कर दे रही है. लग्जरी और कैमरा के मामले में लोग अब पिक्सल को भी काफी पसंद कर रहे हैं. पिक्सल की हर सीरीज को ऐप्पल की सीरीज के साथ कंपेयर किया जा रहा है. एक तरफ है Google Pixel 8, जो अपने कैमरा और स्मार्टनेस के लिए जाना जाता है. वहीं, दूसरी ओर है Apple iPhone 15, जो एक प्रीमियम और लग्जरी स्मार्टफोन माना जाता है.
दोनों की कीमत में भी कोई बहुत अंतर नहीं है और यह दोनों ही फोन एक सेगमेंट में आते हैं. लेकिन, आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा किफायती और अच्छा रहने वाला है, इस बारे में आज हम आपको बताएंगे.
अगर बात करें दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स की तुलना की तो यह दोनों ही फोन वैसे तो काफी अच्छे हैं. Google Pixel 8 में आपको 6.2 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिलती है साथ ही साथ 1080 x 2400 का रेजोल्यूशन और 2000 nits peak brightness का ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको Google Tensor G3 chip भी देखने के लिए मिलती है. वहीं, iPhone 15 में आपको A16 बायोनिक चिप के साथ ही साथ USB-C चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलता है.
कैमरे के मामले में यह दोनों ही स्मार्टफोन्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. Google Pixel 8 में आपको 50 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा मिलता है. f/1.2 aperture के साथ आता है, जो फोटोग्राफी और वीडियो बनाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. कैमरे की पर्फॉमेंस काफी अच्छी और एडवांस मानी जाती है. वहीं, iPhone 15 में आपको 48MP, f/1.6 aperture का मेन यानि रियर कैमरा मिलता है. वहीं, इस फोन में आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा मिलता है.
बात करें अगर दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत की तो Google Pixel 8 आपको 37,499 रुपये की कीमत पर मिल रहा है. हालांकि, कुछ ई कॉर्मस प्लेटफॉर्म पर यह फोन आपको थोड़ा महंगे दाम में भी मिल रहा है. वहीं, बात करें अगर iPhone 15 की तो यह फोन आपको 59900 रुपये में मिल रहा है.
RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…
यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…
Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…
Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…
Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…
Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…