Live
Search
Home > टेक – ऑटो > हरियाणा में 2.23 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश, महिलाओं के नाम पर गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट, जानें कितना कम होगा टैक्स

हरियाणा में 2.23 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश, महिलाओं के नाम पर गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट, जानें कितना कम होगा टैक्स

अगर आप महिला हैं और कार लेना चाहती हैं तो ऐसे में आपके लिए अच्छी खासी छूट देखने को मिल सकती है. चलिए जानते हैं महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर कितनी छूट मिलेगी.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-03-03 12:06:56

Mobile Ads 1x1

Haryana Budget 2026: होली से पहले हरियाणा को बजट के रूप में एक बड़ा तोहफा मिला है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया है. उन्होंने बतौर वित्त मंत्री हरियाणा को 2,23,658.17 करोड़ रुपए का बजट दिया है. माना जा रहा है कि यह पिछले बार के बजट से 10.28 प्रतिशत ज्यादा है. इस बार उन्होंने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कई फायदेमंद घोषणाएं की. उन्होंने महिलाओं के नाम पर गाड़ी खरीदने में डिस्काउंट मिलने की घोषणा की.

अगर आप महिला हैं और कार लेना चाहती हैं तो ऐसे में आपके लिए अच्छी खासी छूट देखने को मिल सकती है. चलिए जानते हैं महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर कितनी छूट मिलेगी. 

गाड़ी लेने पर मिलेगी 1 प्रतिशत छूट 

मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट 2026 के मुताबिक महिलाओं को गाड़ी लेने पर एक प्रतिशत की छूट मिलेगी. इससे महिलाओं के लिए गाड़ी खरीदना थोड़ा आसान होगा. केवल यही नहीं महिलाएं अगर इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां लेती हैं तो ऐसे में उन्हें 20 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है. ईवी गाड़ियां लेने के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है. टैक्स और डिस्काउंट के चलते ईवी गाड़ियों की सेल में भी इजाफा हो सकता है. 

किन गाड़ियों पर मिलेगी छूट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह छूट चार पहिया वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन और ई-रिक्शा पर छूट मिल सकती है. इसके साथ ही अगर आप दो पहिया वाहन जैसे बाइक स्कूटी और ईवी बाइक्स आदि लेना चाहते हैं तो भी महिलाओं के नाम पर इसे लेने से आपको 1 से 20 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है. सरकार का मानना है कि इससे राज्य में न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा होगा, बल्कि ज्यादा से ज्यादा परिवार गाड़ियां भी ले पाएंगे. 

टैक्स में मिलेगी राहत 

अन्य राज्यों की तुलना में वैसे तो हरियाणा में रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन थोड़ा कम है, लेकिन बजट के बाद गाड़ियों पर मिलने वाली इस छूट के बाद अब राज्य में टैक्स और रजिस्ट्रेशन और कम हो सकता है. 

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > हरियाणा में 2.23 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश, महिलाओं के नाम पर गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट, जानें कितना कम होगा टैक्स

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-03-03 12:06:56

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS