Best 110 cc Scooters: भारत में स्कूटर खरीदने का क्रेज़ बाइक खरीदने से कम नहीं है. बहुत से लोग आज भी बाइक से ज्यादा स्कूटर से राइड करने का शौक रखते हैं. भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आजकल एक से बढ़कर एक फीचर्स वाले स्कूटर आ चुके हैं. हीरो और हॉन्डा जैसी कंपनियों ने स्कूटर के मामले में एक दूसरे से कड़ी टक्कर ली है. हीरा की डैस्टिनी और हॉन्डा की एक्टवा अपने सेगमेंट मे एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. यह दोनों ही एक किफायती और अच्छा पर्फॉम करने वाले स्कूटर हैं.
दोनों ही स्कूटर 110 सीसी के इंजन के साथा आती हैं और दमदार माइलेज निकालकर देती हैं. अगर आप इन दोनों स्कूटर को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको दोनों स्कूटर के बीच के अंतर के बारे में समझाएंगे.
किस स्कूटर की माइलेज बेस्ट?
अगर आप माइलेज देखकर स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में दोनों ही स्कूटर किफायती साबित होते हैं. दोनों ही स्कूटर 110 सीसी इंजन के साथ आते हैं इसलिए इनकी माइलेज में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है. हीरो डेस्टिनी में आपको 56 का माइलेज मिलता है. वहीं, हॉन्डा एक्टिवा में आप 55 से लेकर 59 तक का माइलेज भी आसानी से निकाल सकते हैं. हालांकि, माइलेज के मामले में दोनों ही स्कूटियां आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकती हैं. इसलिए आप अपने कंफर्ट के हिसाब से कोई भी स्कूटर ले सकते हैं.
फीचर्स और पर्फॉमेंस में कौन है बेस्ट?
फीचर्स और पर्फॉमेंस में भी दोनों ही स्कूटर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. Destini 110 में आपको 12-इंच व्हील्स के साथ-साथ नियो-रेट्रो डिजाइन और प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प और बूट लैंप आदि देखने के लिए मिलती है. वहीं, इस स्कूटर में आपको 110.9 सीसी का इंजन मिलता है और यह स्कूटर 8.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, हॉन्डा एक्टिवा में 109.51 सीसी का इंजन मिलता है और यह स्कूटर 8.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है.
किस कीमत में मिलते हैं दोनों स्कूटर?
दोनों स्कूटरों की कीमत की बात करें तो Destini 110 आपको 72000 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. वहीं, एक्टिवा 6जी 75,433 से लेकर 78,004 तक की कीमत पर देखने के लिए मिलती है. दोनों स्कूटर की कीमत देखकर आप दोनों में से किसी को चुन सकते हैं.