दोनों ही कारों को काफी बेहतरीन लुक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है. चलिए जानते हैं दोनों ही कारों में क्या अंतर हैं और यह भारत में कब तक लॉन्च की जा सकती हैं.
Upcoming Cars in 2026: कार निर्माता कंपनी हॉन्डा अपनी दमदार और फीचर से लैस कारें बनाने के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. हॉन्डा की कारें हमेशा से ही रिलायबल और बेहतरीन मानी जाती है. साल 2026 में हॉन्डा अपनी दो बेहतरीन कारें लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है. माना जा रहा है कि साल 2026 में Honda Passport और Honda Pilot दोनों लॉन्च की जा सकती हैं. इन दोनों ही कारों को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में चर्चा काफी तेज है.
दोनों ही कारों को काफी बेहतरीन लुक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है. चलिए जानते हैं दोनों ही कारों में क्या अंतर हैं और यह भारत में कब तक लॉन्च की जा सकती हैं.
हॉन्डा की दोनों कारों के लॉन्च होने की प्रक्रिया में कंपनी पूरी तरह से लगी है. माना जा रहा है कि फिल्हाल इन दोनों ही कारों की प्रोडक्शन पर काम किया जा रहा है. हालांकि, इन कारों के लॉन्च होने के बारे में कंपनी द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. पर माना जा रहा है कि भारत में यह कार जल्दी लॉन्च की जा सकती है. अभी इस कार को लेकर कंपनी द्वारा अभी तक इन कारों के लॉन्चिंग कीमत पर भी कोई बात नहीं की गई है.
फीचर्स के मामले में देखा जाए तो दोनों ही कारें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. Honda Pilot में आपको 12.3-inch की टचस्क्रीन मिलती है साथ ही साथ गूगल बिल्ट इन भी देखने को मिलता है. यह कार आपको 285-hp की पावर देती है और इसमें आपको V-6 इंजन भी देखने के लिए मिलता है. Honda Passport में आपको 3.5L V6 engine मिलने के साथ ही 10 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है. इसके साथ ही यह कार आपको 285-hp की पावर देती है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही कारों में आपको एक नई और आधुनिक टेक्नोलॉजी देखने के लिए मिलने वाली है. इस कार में कई सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान आपको सुरक्षित रखने में मदद करते हैं. वहीं, इंटीरियर के मामले में भी दोनों ही कारें काफी लाजवाब हैं. दोनों के कैबिन में अच्छा स्पेस देखने के लिए मिलता है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…