<

लेना चाहते हैं अच्छी माइलेज और बजट फ्रेंडली बाइक? जानें Honda Unicorn और Shine में से कौन रहेगी आपके लिए ज्यादा किफायती

दोनों ही बाइकें आपस में कई अंतर के साथ आती हैं. चलिए इस लेख में जानते हैं हॉन्डा यूनिकॉर्न और शाइन में क्या अंतर है और दोनों ही बाइकों में से कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट रहने वाली है.

Honda Unicorn vs Shine: हॉन्डा भारत में पिछले कई दशकों से अपना भरोसा और माइलेज देती आ रही है. हॉन्डा ऐसी बाइकें बनाती है कि जिसका मुकाबला किसी और से न होकर उसी सेगमेंट में आने वाली हॉन्डा की अन्य बाइकों के साथ होता है. जी हां, हॉन्डा यूनिकॉर्न और शाइन आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. दोनों ही बाइकें काफी बेहतरीन और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हैं. लेकिन, लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर इन दोनों बाइकों में से कौन सी बाइक लेना बेस्ट रहेगी.

दोनों ही बाइकें आपस में कई अंतर के साथ आती हैं. चलिए इस लेख में जानते हैं हॉन्डा यूनिकॉर्न और शाइन में क्या अंतर है और दोनों ही बाइकों में से कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट रहने वाली है. 

माइलेज में कौन है ज्यादा अच्छी बाइक

अगर आप एक अच्छी माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं तो ऐसे में हॉन्डा शाइन आपके लिए थोड़ी ज्यादा अच्छी हो सकती है. जी हां, क्योंकि यह बाइक 123.9 सीसी के इंजन के साथ आती है, जो आपके 55 से लेकर 60 तक की माइलेज निकालकर देती है. यह माइलेज इस सेगमेंट की अन्य बाइकों से काफी बेहतर मानी जाती है. वहीं, अगर आप यूनिकॉर्न ले रहे हैं तो इससे आप 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज निकाल सकते हैं. हालांकि, माइलेज आपके ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है. 

पर्फॉमेंस और इंजन में कैसी हैं शाइन और यूनिकॉर्न

शाइन और यूनिकॉर्न दोनों ही पर्फॉमेंस और इंजन के मामले में ठीक हैं. लेकिन, दोनों के इंजन में काफी अंतर है. दरअसल, शाइन में आपको 123.9 cc का इंजन मिलता है, जो 10.78 PS की पावर देने के साथ ही 7500 rpm देती है वहीं, दूसरी ओर यूनिकॉर्न आपको 162.7 cc के इंजन में देखने को मिलती है, जो आमतौर पर 13.18 PS की पावर और 7500 rpm जनरेट करती है. लंबी दूरी और हाईवे राइड के लिए यूनिकॉर्न ज्यादा बेहतर बाइक मानी जाती है. यह आपको अच्छी माइलेज और पर्फॉमेंस दे सकती है. 

किस कीमत के साथ आती हैं यह बाइकें

दोनों ही बाइकें वैसे तो एक किफायती और बजट फ्रेंडली बाइक मानी जाती है. अगर आप हॉन्डा यूनिकॉर्न लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको 1,12,898 की कीमत चुकानी पड़ सकती है. वहीं, बात करें अगर शाइन की तो यह आपको 80,852 से लेकर 87,186 रुपये तक की कीमत में मिलती है. वहीं, शाइन 100 सीसी के इंजन के साथ भी आती है, जिसकी कीमत 71,746 रुपये है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST