बीते काफी महीनों से रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर चर्चा तेज है. वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. पता चला है कि इस फिल्म में रावण के भाई विभीषण का किरदार साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति करेंगे.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण
Vijay Sethupathi in Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण काफी समय से चर्चा में हैं. रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं. वहीं साईं पल्लवी को सीता के रोल में दिखाने की चर्चा चल रही है. हनुमान का किरदार बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल निभाने वाले हैं. वहीं कन्नड़ एक्टर यश रावण का किरदार निभाने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाएगा. इसे इतने बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है कि फिल्म के बजट ने प्रोड्यूसर्स की नींदें उड़ा रखी हैं.
अब रावण के भाई विभीषण के किरदार को लेकर चर्चा तेज है. विभीषण का किरदार निभाने के लिए एक ऐसे एक्टर की तलाश थी, जो इस किरदार को भावनात्मक और गहराई से दिखा सके. ऐसे में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति को चुना है और इसके लिए बातचीत चल रही है. अब विजय सेतुपति विभीषण का किरदार निभाएंगे. उन्होंने एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान में नेगेटिव किरदार निभाया था. इस तरह वे 1000 करोड़ क्लब के विनर बने. हालांकि अब तक मेकर्स या विजय सेतुपति की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रणबीर कपूर की रामायण का पहला भाग 2026 की दीपावाली के आसपास रिलीज हो सकती है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि इसका दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म के पहले भाग की शूटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है.
विजय सेतुपति को सिंपल लिविंग और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है. जनवरी 2026 की शुरुआत तक उनकी नेटवर्थ 140 से 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है. उनकी कमाई का जरिया ब्रांड से जुड़ा काम, प्रोडक्शन और फिल्मों की फीस से होती है. इसके साथ ही उनके पास कुछ लग्जरी कारें भी हैं.
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…