<

Masked Aadhaar: OYO या होटल में कभी न दें अपना असली आधार नंबर, अपनाएं ये ‘सीक्रेट’ तरीका!

होटल चेक-इन में असली आधार कार्ड देना हो सकता है खतरनाक! साइबर फ्रॉड से बचने के लिए 'मास्क्ड आधार' का उपयोग करें. इसे डाउनलोड और अनलॉक करने का आसान तरीका यहाँ जानें.

जब भी आप किसी OYO रूम या होटल में चेक-इन करते हैं, तो आपसे वेरिफिकेशन के लिए आपका आधार कार्ड मांगा जाता है. ज़्यादातर लोग होटल स्टाफ को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी दिखाते हैं या मैसेज से नंबर भेजते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपकी पर्सनल जानकारी खतरे में पड़ सकती है. इससे आपके पर्सनल डेटा की चोरी हो सकती है और साइबर फ्रॉड के ज़रिए आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करना.

मास्क्ड आधार कार्ड क्या है?

मास्क्ड आधार कार्ड रेगुलर आधार कार्ड का एक सुरक्षित वर्जन है. यह आपके आधार नंबर के पहले 8 डिजिट छिपा देता है और सिर्फ़ आखिरी 4 डिजिट दिखाता है. इसमें आपकी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि और फोटो शामिल होती हैं, लेकिन आपकी सेंसिटिव जानकारी सुरक्षित रहती है.

मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल होटल चेक-इन, ट्रेन यात्रा और एयरपोर्ट पर पहचान के तौर पर किया जा सकता है. यह आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है और डेटा चोरी का खतरा कम करता है.

मास्क्ड आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है.आइए इन स्टेप्स में सीखते हैं…

  • सबसे पहले, आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • “डाउनलोड आधार” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • फिर अपना आधार नंबर या एनरोलमेंट ID (EID) या वर्चुअल ID (VID) डालें और कैप्चा डालें.
  • आधार डाउनलोड करते समय, “मास्क्ड आधार” ऑप्शन चुनें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • सक्सेसफुल वेरिफिकेशन के बाद, आपका मास्स्क्ड आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा.

डाउनलोड किए गए आधार को कैसे अनलॉक करें?

  • मास्क्ड आधार कार्ड पासवर्ड से प्रोटेक्टेड होता है.
  • इसे अनलॉक करने के लिए, अपने नाम के पहले चार अक्षर (कैपिटल लेटर्स में) और अपने जन्म का साल (YYYY) डालें.
  • उदाहरण के लिए, अगर आपका नाम “MUKESH” है और आपका जन्म का साल 1992 है, तो पासवर्ड “MUKE1992” होगा.
  • आप होटल चेक-इन, एयरपोर्ट और ट्रेन से यात्रा करते समय मास्क्ड आधार कार्ड को वैलिड ID प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST