इससे आपकी बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, ऐसा करना कई राइडर्स की आदत में शुमार होता है. चलिए जानते हैं रिजर्व में बाइक चलाने से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में.
Bike Driving Tips: आज के समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग आमतौर पर ऐसी बाइक देखते हैं, जो माइलेज में किफायती हो. अच्छी माइलेज के साथ ही बाइक ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट भी हो. कुछ लोग अक्सर बाइक को तब तक चलाते हैं जब तक बाइक का फ्यूल आधा नहीं हो जाता है या फिर बाइक रिजर्व में नहीं लग जाती है. लेकिन, क्या रिजर्व में लगने पर बाइक को चलाना एक किफायती ऑप्शन है. देखा जाए तो यह तरीका पैसे बचाने वाला लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. इस तरीके से पैसे नहीं बचाए जा सकते हैं. वहीं, यह तरीका आपकी बाइक की सेहत पर भारी पड़ सकता है.
इससे आपकी बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, ऐसा करना कई राइडर्स की आदत में शुमार होता है. चलिए जानते हैं रिजर्व में बाइक चलाने से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में.
अगर आप रिजर्व लगने पर भी बाइक चलाते हैं तो ऐसे में बाइक की परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में आपकी बाइक के इंटर्नल पार्ट्स पर प्रभाव पड़ने के साथ ही साथ कहीं न कहीं इंजन पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में बाइक चलाने पर आपको एक्सीलेरेशन में कहीं न कहीं ताकत की कमी महसूस हो सकती है. लंबे समय तक यही आदत फॉलो करने से आपके इंजन को नुकसान पहुंच सकता है.
जब आप बाइक को रिजर्व में चलाते हैं तो ऐसी स्थिति में कई बार बाइक रास्ते में कहीं पर भी अचानक से बंद हो सकती है. इस स्थिति में न केवल ट्रैफिक के चलते परेशानी बढ़ जाती है बल्कि, इससे कुछ मामलों में एक्सीडेंट होने का भी जोखिम बढ़ जाता है. इसलिए आपको हमेशा पेट्रोल भराकर ही बाइक को चलाना चाहिए. रिजर्व में बाइक चलाना कहीं न कहीं सेफ्टी से समझौता करना भी माना जाता है.
अगर आप रिजर्व लगने पर भी बाइक को चलाते हैं तो ऐसी स्थिति में कई बार बाइक के इंजन में भी गंदगी जमा हो सकती है. लो फ्यूल में गाड़ी चलाने से कहीं न कहीं पंप कचरे को अपनी ओर खींचकर इंजन तक पहुंचा देता है, जिससे गंदगी फ्यूल लाइन के जरिए इंजन तक पहुंच सकती है.
Mainpuri Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाई की हत्या कराने वाली बहन…
राजस्थान के छोटे‑से कस्बे फलोदी से आए मयंक पुरोहित ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025…
MI vs RCB weather Forecast: वानखेड़े की पिच, मुंबई की गर्मी और MI-RCB की वो…
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश में शोक…
Rajesh Khann: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने एक बार एक एक्ट्रेस को रोमांटिक…
Arshdeep singh Samreen Kaur: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अभिनेत्री समरीन कौर…