<

सेगमेंट की अन्य बाइकों से कैसे अलग है Apache RR 310? क्या है खास, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कितनी किफायती

यही कारण है कि यह कीमत में भी काफी किफायती है साथ ही अन्य स्पोर्ट्स बाइकें जैसे KTM, Yamaha और BMW आदि से कड़ी टक्कर लेती है. अगर आप भी इस बाइक को लेना चाहते हैं तो इसके बारे में जान लेन बेहद जरूरी है.

Apache RR 310 Specifications: आजकल युवाओं में तो स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है. आज के समय में लोग न केवल बाइक में माइलेज और लुक्स देखते हैं बल्कि, बाइक में फीचर्स, परफॉर्मेंस के साथ ही टॉप स्पीड का भी ध्यान रखते हैं. स्पोर्ट्स बाइक का नाम लेते ही Apache RR 310 का नाम जरूर आता है. यह बाइक अपने सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों से काफी अलग है. इसके फीचर्स और लुक्स इसे 300cc वाले सेगमेंट में काफी खास बनाते हैं. 

यही कारण है कि यह कीमत में भी काफी किफायती है साथ ही अन्य स्पोर्ट्स बाइकें जैसे KTM, Yamaha और BMW आदि से कड़ी टक्कर लेती है. अगर आप भी इस बाइक को लेना चाहते हैं तो इसके बारे में जान लेन बेहद जरूरी है. 

TVS Apache RR 310 के फीचर्स

Apache RR 310 में आपको 5 इंच की TFT स्क्रीन मिलने के साथ ही साथ ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी भी देखने के लिए मिलती है. इस बाइक में आपको LED लाइटिंग के साथ ही साथ cornering ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल आदि जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. वहीं, इसमें आपको 5 अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स जैसे Urban, Sport, Track, Rain आदि मिलते हैं साथ ही साथ रेस ट्यून्ड स्लिपर देखने के लिए मिलती है. Apache RR 310 में आपको quickshifter और नैविगेशन के साथ ही साथ कॉल असिस्ट भी भी सुविधा मिलती है. 

TVS Apache RR 310 की परफॉर्मेंस

TVS Apache RR 310 में आपको 312.2cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. यह बाइक आपको 38 PS की पावर देने के साथ ही साथ 29 Nm का टॉर्क भी जनरेट करके देती है. यह बाइक आपको 30 से 35 किलोमीटर की माइलेज देती है. वहीं, यह 6 स्पीड मैन्युअल स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. इस बाइक में आपको 169 किलोग्राम का वजन मिलता है. यह बाइक मात्र 2.9 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय कर सकती है. अपने सेगमेंट में या इस कीमत में आने वाली अन्य बाइकों में यह सभी चीजें आपको एकसाथ नहीं मिलती होंगी. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST