<

How To Clear Gmail Storage: Gmail का स्टोरेज हो गया है फुल तो अपनाएं यह उपाय, फोन की भी बड़ जाएगी स्पीड

How To Clear Gmail Storage: आजकल Gmail अकाउंट हमारी डिजिटल जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. जीमेल स्टोरेज भर गया है तो टेंशन की जरूरत नहीं. यहां पर जीमेल को खाली करने के उपाय बताए गए हैं.

How To Clear Gmail Storage: आजकल Gmail अकाउंट हमारी डिजिटल जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. ईमेल से लेकर फ़ोटो, डॉक्यूमेंट और कई दूसरी महत्वपूर्ण फाइलें इस अकाउंट में स्टोर होती हैं. लेकिन लोगों को कई बार एक बड़ी परेशानी से जूझना पड़ता है जिसमें से सबसे आम है Gmail स्टोरेज खत्म हो जाना.

जब Gmail का 15GB फ़्री स्टोरेज फुल हो जाता है, तो नए ईमेल आना बंद हो जाते हैं और कई जरूरी काम अटक सकते हैं. लेकिन, आपको इसमें घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और स्टेप्स फ़ॉलो करके आप मिनटों में बहुत सारा Gmail स्टोरेज खाली कर सकते हैं.

बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल डिलीट करें

बड़े अटैचमेंट अक्सर Gmail में सबसे अधिक स्टोरेज लेते हैं. इनमें फ़ोटो, वीडियो, PDF और दूसरी भारी फ़ाइलें शामिल हैं. इन ईमेल को ढूंढना आसान है. ऐसा करने के लिए, Gmail के सर्च बार में “has:attachment larger:10M” टाइप करें. यह कमांड 10MB से बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल की एक लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ले आएगा. अब आप इन ईमेल को देख सकते हैं और जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है उन्हें जल्दी से डिलीट कर सकते हैं. इससे Gmail में बहुत सारा स्टोरेज खाली हो जाएगा और आपको काम करने में आसानी होगी. 

ट्रैश और स्पैम फ़ोल्डर जरूर साफ करें

बहुत से लोग ईमेल डिलीट कर देते हैं लेकिन उनका स्टोरेज फिर भी क्लियर नहीं होता. इसका कारण ट्रैश और स्पैम फोल्डर हैं. असल में जब आप कोई ईमेल डिलीट करते हैं, तो वह तुरंत गायब नहीं होता बल्कि वह ट्रैश फ़ोल्डर में चला जाता है और कुछ समय तक वहां स्टोरेज घेरता रहता है. इसलिए Gmail स्टोरेज खाली करने के लिए ट्रैश फ़ोल्डर में जाकर इन ईमेल को हमेशा के लिए डिलीट करना जरूरी है. इसी तरह, स्पैम फ़ोल्डर में भी कई अनचाहे ईमेल होते हैं, जो बेवजह स्टोरेज ले रहे होते हैं. इन्हें क्लियर करने से बहुत सारी जगह खाली हो सकती है.

Google Drive और Photos भी क्लियर करें

कम ही लोग जानते हैं कि Gmail का 15GB फ़्री स्टोरेज सिर्फ़ ईमेल के लिए नहीं है. यह स्टोरेज Google Drive और Google Photos के साथ भी शेयर किया जाता है. तो, अगर आपके Drive या Photo Gallery में बड़ी फ़ाइलें, पुराने वीडियो या अनचाहे फ़ोटो स्टोर हैं, तो उन्हें डिलीट करने से बहुत सारा स्टोरेज खाली हो सकता है. अगर आप इन फाइलों को रेगुलर क्लियर करते रहेंगे तो आपका Gmail अकाउंट लंबे समय तक आसानी से चलेगा.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST