<

Car AC Summer Tips: गर्मियों में कार की AC नहीं कर रही कूलिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स, ठंडा होगा गाड़ी का केबिन

अगर आपकी कार की कूलिंग भी कम हो गई है तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं उन आसान टिप्स के बारे में, जिनसे कार के AC को आसानी से ठंडा किया जा सकता है.

Car AC Cooling Tips: गर्मियों का मौसम आते ही कार और बाइक चलाना एक चुनौती बन जाता है. अक्सर कार की कूलिंग गर्मियों के मौसम में काफी कम हो जाती है. दरअसल, ज्यादा गर्मी पड़ने पर कार का AC कम कूलिंग करता है, जिससे कुछ लोगों को यह लगता है कि कार का AC खराब हो गया है. जबकि, ऐसा बिलकुल नहीं है. हालांकि, कुछ ट्रिक्स और आसान टिप्स अपनाकर आप आसानी से कार के ऐसी की कूलिंग को बढ़ा सकते हैं. कई बार हमारे द्वारा की गई छोटी-मोटी गलतियां भी कार का कैबिन ठंडा नहीं करने का कारण बन जाती है.

अगर आपकी कार की कूलिंग भी कम हो गई है तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं उन आसान टिप्स के बारे में, जिनसे कार के AC को आसानी से ठंडा किया जा सकता है. 

1. केबिन का एयर फिल्टर जरूर करें चेक

अगर आपकी कार गर्मियों के दिनों में कम या फिर बिलकुल ठंडी नहीं हो रही है तो ऐसे में आपको सबसे पहले केबिन एयर फिल्टर को चेक करना चाहिए. दरअसल, कई बार एयर फिल्टर में गंदगी और धूल-मिट्टी जम जाती है, जिसके चलते केबिन फिल्टर AC वेंट्स से आने वाली हवा को रोकने लगता है. इसे साफ करने से आपका ऐसी ठीक तरीके से काम करने लगता है. 

2. अंदर की गर्म हवा निकालें बाहर

आप कार में जब भी AC को ऑन करते हैं तो ऐसे में सबसे पहले आपको इंजन को स्टार्ट करने के तुरंत बाद कार के शीशों को खोल देना चाहिए. शीशे खोल देने से आपकी कार में जो गर्म हवा या फिर गर्माहट रहती है वह निकल जाती है. ऐसा करने से आपकी कार जल्दी और आसानी से गर्म होती है. इसके बाद शीशे बंद करके आपको ऐसी ऑन करना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें: Car Care Tips: गर्मियों में फीका पड़ गया है कार का रंग? ये आसान स्टेप्स अपनाकर बरकरार रखें गाड़ी की चमक

3. छांव में पार्क करें कार

अगर आप अपनी कार को जल्दी से ठंडा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहला काम यह करना चाहिए कि अपनी कार को छांव में पार्क करें. छांव में कार पार्क करने से धूप का बहुत ज्यादा असर आपकी कार पर नहीं पड़ता है और आपकी कार आसानी से और ऐसी ऑन करने के कुछ समय में ही ठंडी हो जाती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST