बेंगलुरु में ऐसी 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो सरेआम पुरुषों को इशारा करती थीं. सड़कों पर शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर देती थीं.
बेंगलुरु की सड़कों पर गंदा काम, 6 महिलाएं गिरफ्तार
Foreign Women Offer Physical Relations: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. स्थानीय पुलिस ने 6 ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो बेंगलुरु की सड़कों पर सरेआम पुरुषों को शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर देती थीं. आरोप है कि ये 6 महिलाएं सड़क किनारे खड़ी होकर पुरुषों को रोककर उन्हें ऑफर देती हैं. कई पुरुषों ने इस बाबत बेंगलुरु पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद इन 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. इन पर यानी इन 6 महिलाओं पर राह चलते पुरुषों को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने का आरोप लगा है.
पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां 24 अप्रैल को केंद्रीय अपराध शाखा (Central Crime Branch) के महिला संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा की गईं, इसके बाद इस संबंध में इनसे पूछताछ भी की गईं. पुलिस ने जारी ताजा बयान में महिलाओं की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनमें कुछ महिलाएं विदेशी भी हो सकती हैं. कहां जा रहा है कि ये लड़कियां कभी-कभार लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब भी हो जाती थीं.
पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी महिलाएं कोरमंगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मडिवाला चेक पोस्ट के पास बस स्टॉप के फुटपाथ पर सड़क पर चलते लोगों को देह व्यापार के लिए लुभा रही हैं. इस सूचना के आधार पर सीसीबी के महिला संरक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की. इन 6 महिलाओं में कई रूसी लड़कियां भी हैं.
मौके पर ही अधिकारियों ने छापा मारकर सभी छह महिलाओं को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान वे अपने पासपोर्ट और वीजा के संबंध में वैध और संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकीं. बताया जा रहा है कि इन 6 महिलाओं में ज्यादातर विदेशी हैं. पुलिस ने बताया कि सभी छह महिलाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोरमंगला थाने में पेश किया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…