Live
Search
Home > टेक – ऑटो > नई कार खरीदते समय इन 5 तरीकों से ले सकते हैं Additional Discount, जानें डील को कैसे बना सकते हैं किफायती

नई कार खरीदते समय इन 5 तरीकों से ले सकते हैं Additional Discount, जानें डील को कैसे बना सकते हैं किफायती

अगर आप भी कार लेना चाहते हैं तो सही समय देखकर लें ताकि डिस्काउंट का लाभ उठा सकें. चलिए आपको बताते हैं किन तरीकों से आप डीलरशिप से एडिश्नल डिस्काउंट ले सकते हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-12 11:16:06

Mobile Ads 1x1

How to Get Discount on Car: कार खरीदना बहुत लोगों का सपना होता है, लेकिन कई बार गाड़ी बजट में फिट नहीं बैठ पाने के चलते लोग कार नहीं ले पाते हैं. इसके साथ ही जानकारी का अभाव होने के चलते उन्हें कार लेते समय डिस्काउंट नहीं मिल पाता है. अगर गाड़ी को सही समय पर और थोड़ी सूझ-बूझ के साथ लें तो इसपर डिस्काउंट पाना और भी आसान हो जाता है साथ ही आप इस डील को ज्यादा किफायती बना सकते हैं. डीलरशिप पर बातचीत करने से कई बार कार पर Additional Discount देखने के लिए मिल जाता है, जो आपके ऑनरोड प्राइज के हजारों रुपये बचा सकता है.

अगर आप भी कार लेना चाहते हैं तो सही समय देखकर लें ताकि डिस्काउंट का लाभ उठा सकें. चलिए आपको बताते हैं किन तरीकों से आप डीलरशिप से एडिश्नल डिस्काउंट ले सकते हैं. 

1. अलग-अलग डीलरशिप से लें कोटेशन 

बहुत से लोग केवल एक या दो डीलरशिप पर जाकर कार की कोटेशन ले लेते हैं और वहीं से गाड़ी ले लेते हैं. जबकि, आपको कई अलग-अलग डीलरशिप पर जाकर कोटेशन लेनी चाहिए और सभी के ऑफर्स को मैच करना चाहिए. आप डीलरशिप से एक्स्ट्रा या एडिश्नल डिस्काउंट के लिए बात कर सकते हैं. जिस डीलरशिप से आपको ज्यादा डिस्काउंट और कम कीमत में गाड़ी मिले उस डील को आप तुरंत क्रैक कर सकते हैं. 

2. कॉर्पोरेट डिस्काउंट लें 

अगर आप एक नौकरीपेशे वाले व्यक्ति हैं और किसी अच्छी और प्रतिष्ठित कंपनी में काम  करते हैं तो ऐसे में आपको कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल सकता है. इसलिए ऐसे में डीलरशिप से कॉरपोरेट डिस्काउंट के बारे में बात करें. कुछ कारों पर आपको 10 से 20 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल सकता है. 

3. एक्सचेंज बोनस का पता करें 

अगर आप कार लेने जा रहे हैं तो ऐसे में डीलरशिप से एक्सचेंज बोनस के बारे में बात करें. अगर आप अपनी पुरानी गाड़ी को एक्सचेंज करके नई कार लेते हैं तो इसपर आपको अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा आप स्क्रैपेज डिस्काउंट के बारे में भी पता कर सकते हैं. इससे आपको कार खरीदने में काफी छूट मिल सकती है. 

4. एक्सेसरीज में मांगे छूट 

कई बार डीलरशिप द्वारा एक्सेसरीज पर ज्यादा खर्च करके उसे ऑनरोड प्राइज में जोड़ दिया जाता है. इसलिए ऐसे में आपको एक्सेसरीज को कम करवाने और उनपर डिस्काउंट लेने की मांग करनी चाहिए. कुछ एक्सेसरीज गैर जरूरी होती हैं, जिन्हें नहीं लगवाकर आप हजारों रुपये बचा सकते हैं. 

5. फाइनेंसिंग के बारे में लें जानकारी 

ज्यादातर लोग कार को फाइनेंस पर लेते हैं, लेकिन उसकी डिटेल अच्छी तरह से लिए बगैर ही गाड़ी को फाइनेंस करा लेते हैं. जबकि, कार फाइनेंस कराते समय आपको प्रोसेसिंग और फाइल चार्ज आदि पर जानकारी लेनी चाहिए. इसके जरिए भी आप पैसे बचा सकते हैं.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > नई कार खरीदते समय इन 5 तरीकों से ले सकते हैं Additional Discount, जानें डील को कैसे बना सकते हैं किफायती

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-12 11:16:06

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS