<

इन 5 तरीकों को अपनाकर करें Electric Car में आग लगने का खतरा कम, इन बातों को कभी न करें नजरअंदाज

अगर आप भी EV कार के मालिक हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप ईवी कार में आग लगने से बचा सकते हैं.

Electric Car Precautions: आज के समय में इलेक्ट्रिक कारें पर्यावरण किफायती और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट मानी जा रही हैं. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ ही प्रदूषण की समस्या को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक कारों पर स्विच कर रहे हैं. लेकिन, इलेक्ट्रिक व्हीकल को अन्य कारों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा सेफ्टी और ध्यान देने की जरूरत होती है. आजकल कई इलेक्ट्रिक कारों में आग लगने की भी खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें Mahindra BE 6 EV में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. इसे देखने के बाद से EV कार इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.

अगर आप भी EV कार के मालिक हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप ईवी कार में आग लगने से बचा सकते हैं.

1. ओवरचार्जिंग से बचें

बहुत सी इलेक्ट्रिक कारों में आग लगने के पीछे की वजह उन्हें ओवरचार्ज करना होती है. अगर आप बैटरी को फुल यानि ओवरचार्ज कर देते हैं तो ऐसे में बैटरी के गर्म होने और उसमें आग लगने की आशंका बढ़ जाती है. इसके लिए आपको बैटरी को फुल चार्जिंग से थोड़ी कम रखनी चाहिए. आप चाहें तो 80 प्रतिशत बैटरी चार्ज करके भी कार को ड्राइव कर सकते हैं. वहीं, बैटरी पूरी तरह खत्म होने के बाद ही इसे चार्जिंग पर लगाने से बचें. 

2. सुरक्षित जगह पर करें चार्जिंग

इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से बचाने के लिए आपको बैटरी को किसी सुरक्षित जगह पर चार्ज करना चाहिए. बैटरी को किसी ऐसी जगह पर चार्ज करें, जहां आग लगने का किसी प्रकार का खतरा न हो. इसके लिए ऐसी जगह बिलकुल न चुनें जहां गर्मी ज्यादा हो और बंद जगह हो. इसके लिए आपको हवादार जगह का चुनाव करना चाहिए. 

3. मेन चार्जर का इस्गतेमाल करें

जिस तरह स्मार्टफोन को चार्ज करते समय हमेशा एक ही चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए ठीक उसी तरह इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय भी एक और मेन चार्जर का इस्तेमाल करें. अगर आप अलग-अलग चार्जर या Compatible डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बैटरी में आग लगने की आशंका बढ़ती है. 

4. नियमित सर्विसिंग करें

अगर आप इलेक्ट्रिक कार को आग लगने से बचाना चाहते हैं तो ऐसे में बैटरी की नियमिततौर पर सर्विस जरूर कराएं. इसके साथ ही वायरिंग और सॉफ्टवेयर की भी जांच कराते रहना चाहिए. ताकि बैटरी में आग न लगे.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Palash Muchhal: शादी टूटने के बाद फिर नजदीकियां? स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के परिवार के इस वीडियो ने किया कन्फ्यूज

Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को हाल ही में मुंबई के…

Last Updated: April 10, 2026 06:47:43 IST

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST