Live
Search
Home > टेक – ऑटो > घर बैठे फ्री में देखना चाहते हैं Live TV? बिना सब्सक्रिप्शन लिए मुफ्त में ऐसे देखें किसी भी देश का चैनल

घर बैठे फ्री में देखना चाहते हैं Live TV? बिना सब्सक्रिप्शन लिए मुफ्त में ऐसे देखें किसी भी देश का चैनल

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप बिना पैसे दिए कैसे एक क्लिक में लाइव टीवी देख सकते हैं. कई बार फ्री लाइव टीवी के चलते आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है इसलिए बिना जानकारी के किसी अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचें.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-26 18:19:19

Mobile Ads 1x1

How to Watch Free Live TV: OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन खरीदना भी लोगों की जेब के खर्चे को बढ़ा रहा है. अगर आप बहुत ज्यादा लाइव टीवी देखने शोकीन नहीं हैं तो भी अहर महीने या साल अपने सब्सक्रिप्शन को रिन्यू करना पड़ता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बिना किसी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन और केबल के भी आप घर बैठे अपनी पसंद का कोई भी लाइव चैनल देख सकते हैं. जी हां., आप अपने लैपटॉप, टैबलेट या मोबाइल फोन में दुनिया का कोई भी लाइव चैनल देख सकते हैं.  

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप बिना पैसे दिए कैसे एक क्लिक में लाइव टीवी देख सकते हैं. कई बार फ्री लाइव टीवी के चलते आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है इसलिए बिना जानकारी के किसी अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचें. 

कैसे देख सकते हैं फ्री लाइव टीवी 

अगर आप फ्री में लाइव टीवी देखना चाहते हैं तो ऐसे में TV Garden के माध्यम से देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन में गूगल पर जाकर TV Garden सर्च करना है. इसके बाद आपके सामने एक वेबसाइट खुलकर आएगी, जिसमें आपको देश का ऑप्शन चुनना है. इससे आप घर बैठे किसी भी देश का नेश्नल टीवी बिलकुल फ्री में देख सकते हैं. 

अन्य ऐप्स पर भी देख सकते हैं फ्री टीवी 

अगर आप फ्री लाइव टीवी देखना चाहते हैं तो अन्य ऐप्स पर भी आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए आप Samsung TV Plus पर लाइव टीवी देख सकते हैं, लेकिन यह सेवा केवल सैमसंग के डिवाइस इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ही उपलब्ध है. इसके अलावा आप Xumo Play, The Roku Channel, TCL TV Plus के साथ ही साथ Google TV के जरिए भी फ्री लाइव टीवी देख सकते हैं. अगर आप अपने शहर के लोकल या रीजनल चैनल देखना चाहते हैं तो ऐसे में एंटीना का इस्तेमाल करके भी देख सकते हैं. 

किसी गलत लिंक पर न करें क्लिक 

फ्री टीवी के लिए कुछ वेबसाइट्स और ऐप्स को डाउनलोड करते समय आपको यह जरूर ध्यान रखना है कि आप द्वारा किसी गलत या अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है. कई बार किसी गलत लिंक पर क्लिक करने से आपका पेज रीडायरेक्ट होकर किसी अन्य पेज पर पहुंच जाता है और आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > घर बैठे फ्री में देखना चाहते हैं Live TV? बिना सब्सक्रिप्शन लिए मुफ्त में ऐसे देखें किसी भी देश का चैनल

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-26 18:19:19

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS