<

Hyundai Kona Dual Tone vs MG ZS EV रेंज और कंफर्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार लेना सही? परफॉर्मेंस और फीचर्स में क्या है अंतर

आज हम इसी सेगमेंट में दो ऐसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों के बारे में आपको बताएंगे, जो न केवल रेंज में बल्कि आपको एक अच्छा ड्राइविंग एक्सपीरियएंस भी देती है. चलिए जानते हैं Hyundai Kona Electric Dual Tone और MG ZS EV के बारे में.

Best Electric SUV Cars: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है. पर्यावरण के लिहाज से इलेक्ट्रिक गाड़ियों का काफी सुरक्षित और अच्छा माना जाता है. बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को देखते हुए भी लोगों का झुकाव EV की ओर बढ़ रहा है. SUV सेगमेंट में भी इलेक्ट्रिक कारें लगातार लॉन्च की जा रही हैं. इससे ईवी कारों का न केवल क्रेज बढ़ रहा है, बल्कि लोगों का भरोसा भी इनपर बनता जा रहा है.

आज हम इसी सेगमेंट में दो ऐसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों के बारे में आपको बताएंगे, जो न केवल रेंज में बल्कि आपको एक अच्छा ड्राइविंग एक्सपीरियएंस भी देती है. चलिए जानते हैं Hyundai Kona Electric Dual Tone और MG ZS EV के बारे में. 

किसकी रेंज ज्यादा?

रेंज के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें काफी जबरदस्त हैं. Hyundai Kona Electric Dual Tone में आपको 452 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है यानि अगर आप इस कार को एक बार फुल चार्ज करते हैं तो यह बिना रुके 452 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. जोकि इस सेगमेंट में काफी अच्छी रेंज मानी जाती है. वहीं, MG ZS EV में आपको 44.5 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार की फुल चार्जिंग में आपको 340 किलोमीटर तक की रेंज निकालकर दे सकती है. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?

परफॉर्मेंस की बात करें तो Hyundai Kona में आपको परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर मिलती है, जो 136 PS पावर निकालने के साथ ही 40.27 kgm का टॉर्क भी जनरेट करता है. वहीं, बात करें अगर MG ZS EV में 44.5 kWh की तो इसकी बैटरी IP67 सर्टिफाइड है. यह आपको 142.76 PS की पावर देने के साथ ही साथ 353 Nm का टॉर्क जेनरेट करके भी देती है. 

क्या है दोनों कारों का चार्जिंग टाइम

जानकारों के मुताबिक Hyundai Kona को फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे और 10 मिनट का समय लगता है. हालांकि, डीसी फास्ट चार्जर से यह कार 57 मिनट में 80 पर्सेंट चार्ज होने की क्षमता रखती है. वहीं, MG ZS EV की बैटरी को चार्ज होने में लगभग 7 घंटे का समय लग जाता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST