<
Categories: देश

LPG Cylinder Price: क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत? जानें क्या है सरकार का एक्शन प्लान

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां देखा जा सकता है कि एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं. हालांकि, यह दावा केवल सोशल मीडिया पर ही किया जा रहा है कि लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं.

LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के बीच अब भारत में LPG गैस के दाम बढ़ गए हैं. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई हैं. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों के बीच अब भारत में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होने की बात कही जा रही है. इस बीच भारत में एलपीजी की संभावित कमी को लेकर भी लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां देखा जा सकता है कि एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं. हालांकि, यह दावा केवल सोशल मीडिया पर ही किया जा रहा है कि लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं. 

लोगों में क्यों है सिलेंडर खत्म होने का डर?

लोगों में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) का डर सबसे पहले तो अफवाहों की वजह से है. जैसे यूपी में पेट्रोल-डीजल को लेकर कुछ लोगों ने अफवाहों पर भरोसा कर लिया उसी तरह कुछ लोगों में डर है कि कहीं घरेलू सिलेंडर की सप्लाई बंद न हो जाए. देखा जाए तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया के गैस शिपमेंट का बड़ा हिस्सा होकर गुजरता है. यह रास्ता फारस की खाड़ी को इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ता है और यह एक समुद्री रास्ता है. भारत द्वारा मिडल ईस्ट से एलपीजी को इंपोर्ट किया जाता है, जिसे लेकर भविष्य में अगर रास्ते में कोई रुकावट आई तो इससे सप्लाई बाधित हो सकती है. हालांकि, फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है. 

घरेलू डिमांड को पूरा करने के लिए है रिजर्व

भारत में फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर कोई कमी नहींं है. अधिकारियों द्वारा यह साफ किया गया कि भारत के पास अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त रिजर्व है. इसके अलावा सरकार द्वारा 5 मार्च को देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था. सरकारी तेल कंपनियों में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, और भारत पेट्रोलियम (BPCL) का नाम है, जो ग्राहकों को बिना रुकावट गैस सिलेंडर की सप्लाई करती हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST