AC Maintainance Tips: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे ज्यादा किफायती और राहत का सहारा AC को ही माना जाता है. गर्मियों में अक्सर तापमान हाई हाई हो जाता है, जिससे लोग ऐसी को धड़ल्ले से चलाते हैं. हालांकि, आपको गर्मी से राहत जरूर मिलती है, लेकिन बिजली का बिल भी ऐसे में काफी ज्यादा आता है. कुछ लोग तो ऐसी को बिना रुके लगातार कई घंटों तक चलाते हैं. जबकि, ऐसी को बिना सर्विस कराए चलाने से इसके कंप्रेसर पर प्रभाव पड़ता है, जिससे हो सकता है कि आपका ऐसी समय से पहले ही खराब हो जाए.
सर्विस से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स जान लेनी चाहिए ताकि आपका बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहे और आपकी ऐसी की सर्विस भी समय से हो.
1. गैस प्रेशर की कराएं जांच
अगर आप अपनी ऐसी की सर्विसिंग कराने जा रहे हैं तो ऐसे में गैस प्रेशर की जांच जरूर कराएं. दरअसल, ऐसी में अगर सही गैस प्रेशर रहे तो यह कंप्रेसर की सुरक्षा करने के साथ ही साथ कंप्रेसर पर पड़ने वाले दबाव से भी बचाता है. इससे आपकी ऐसी भी मेनटेन रहती है और बिजली के बिल पर भी ज्यादा बोझ नहीं आता है. इसलिए सर्विस कराने से पहले टेक्निशियन से गैस प्रेशर जरूर दिखवाएं.
2. ड्रेन पाइप और वाटर आउटलेट
ऐसी में ड्रेन पाइप और वाटर आउटलेट को समय-समय पर चेक करते रहना बेहद जरूरी है. दरअसल, ऐसी कमरे की नमी को कम करके पानी की बूंदें बनाकर इसे ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकाल देता है. कई बार पाइप में धूल-मिट्टी जम जाती है तो ऐसे में ड्रेन पाइप ठीक से काम नहीं करती है. इसलिए आपको इसकी जांच जरूर करनी चाहिए.
3. आउटडोर यूनिट और कॉइल की सफाई
AC की सर्विस कराने से पहले आपको AC की आउटडोर यूनिट की जांच जरूर करानी चाहिए. कई बार आउटडोर यूनिट पर धूल-मिट्टी और गंदगी जम जाती है, जिससे ऐसी ठीक तरह से काम नहीं करता है. इससे कूलिंग कम होने के साथ ही आपके बिजली के बिल का खर्च भी बढ़ता है. इसलिए कॉइल और आउटडोर यूनिट की जांच जरूर कराएं.