Illegal Betting Apps Blocked: सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ खिलाने वाले प्लेटफॉर्म्स पर अपना शिकंजा और कस दिया है. ताजा कार्रवाई में सरकार ने करीब 300 वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है. यह कदम उन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ उठाया गया है जो ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग, कसीनो गेमिंग और पीयर-टू-पीयर (P2P) दांव लगाने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे.
कार्रवाई के दायरे में क्या-क्या आया?
सरकारी बयान के मुताबिक, इस बार कई तरह के अवैध प्लेटफॉर्म्स को निशाना बनाया गया है:
- स्पोर्ट्स बेटिंग: खेलों पर दांव लगाने वाली वेबसाइटें
- वर्चुअल कसीनो: स्लॉट्स, रूले और लाइव डीलर टेबल जैसे गेम ऑफर करने वाले प्लेटफॉर्म
- सट्टा और मटका: पारंपरिक सट्टा और मटका नेटवर्क के डिजिटल रूप
- रियल-मनी ऐप्स: ताश के खेल और कसीनो गेमिंग ऐप्स जहां पैसों का लेन-देन होता है
Government sources say, “Government comes down heavily on illegal gambling and betting websites, blocks 300 such websites and applications.
These pertain to
1. Online Sports Betting Platforms
2. Online Casinos offering slots, roulette, live dealer tables
3.…— ANI (@ANI) March 20, 2026
अब तक का सबसे बड़ा एक्शन
यह कार्रवाई कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि अवैध गेमिंग को रोकने और लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी व लत से बचाने की एक बड़ी मुहिम का हिस्सा है. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति काफी गंभीर दिखती है. अब तक कुल 8,400 से ज्यादा ऐसी वेबसाइटों और ऐप्स को ब्लॉक किया जा चुका है. इसमें से 4,900 प्लेटफॉर्म तो ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद हटाए गए हैं. इस कानून ने सरकार को इन अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए और ज्यादा कानूनी ताकत दी है. बता दें कि इसी साल जनवरी में भी सरकार ने 242 सट्टेबाजी वेबसाइटों के लिंक ब्लॉक किए थे.
सावधानी ही बचाव है
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है. सरकार इंटरनेट पर लगातार पैनी नजर रख रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. साथ ही सरकार ने लोगों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और ऐसे अनधिकृत सट्टेबाजी और जुआ पोर्टल्स से दूर रहें क्योंकि यहाँ आपका पैसा और डेटा दोनों खतरे में हो सकते हैं.