Live
Search
Home > Business News > AI Powered Air Taxi: 36 km का सफर केवल 8 मिनट में पूरा करेगी यह एयर टैक्सी, AI समिट में दिखा मॉडल

AI Powered Air Taxi: 36 km का सफर केवल 8 मिनट में पूरा करेगी यह एयर टैक्सी, AI समिट में दिखा मॉडल

भारत में यह पहली AI-पावर्ड एयर टैक्सी होगी, जो आपको एक जगह से दूसरी जगह पर हवाई यात्रा के जरिए पहुंचा सकेगी. माना जा रहा है कि यह एयर टैक्सी कुछ ही मिनट कमें कई किलोमीटर की दूरी तय करने में भी सक्षम है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 26, 2026 18:26:40 IST

Mobile Ads 1x1

AI-Powered Air Taxi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी के मामले में अब भारत लगातार विकास कर रहा है. आपने एयर एंबुलेंस के बारे में तो सुना होगा, लेकिन अब भारत में एयर टैक्सी की भी सुविधा उपलब्ध होने जा रही है. जी हां, इस AI-पावर्ड एयर टैक्सी को नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में पेश किया गया. जिसके बाद से माना जा रहा है कि भविष्य में इस एयर टैक्सी की सुविधा जल्दी ही मिल सकती है.

भारत में यह पहली AI-पावर्ड एयर टैक्सी होगी, जो आपको एक जगह से दूसरी जगह पर हवाई यात्रा के जरिए पहुंचा सकेगी. माना जा रहा है कि यह एयर टैक्सी कुछ ही मिनट कमें कई किलोमीटर की दूरी तय करने में भी सक्षम है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. 

8 मिनट में पूरी करेगी 36 किलोमीटर का सफर 

माना जा रहा है कि IIT मद्रास के सहयोग से The E Plane Company द्वारा इस AI-पावर्ड एयर टैक्सी को बनाया जा रहा है. यह टैक्सी कम समय में लंबी दूरी तय करने में सक्षम होगी. इस एयर टक्सी की शुरुआत के बाद बैंगलुरु देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां एयर टैक्सी की सुविधा रहेगी. कंपनी के मुताबिक केम्पेगौड़ा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट से यूबी सिटी तक की सड़क यात्रा 36 किलोमीटर की है, जिसे पूरा करने में दो घंटे तक लग जाते हैं. लेकिन, इस एयर टैक्सी द्वारा इसे केवल 8 मिनट में पूरा किया जा सकता है. 

Runway की नहीं है जरूरत 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस AI-पावर्ड एयर टैक्सी को किसी रनवे की जरूरत नहीं है. बल्कि, यह बिना किसी रनवे से उठकर सीधे उड़ान भर सकती है. इसके साथ ही इसे आसानी से उतारा भी जा सकता है. यह एयर टैक्सी शोर भी ज्यादा नहीं करती है. माना जा रहा है कि हर लैंडिंग के बाद बार-बार इस टैक्सी की बैटरी को चार्ज करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. केम्पेगौड़ा इंटरनेश्नल एयरपोर्ट से यूबी सिटी तक ओला और उबर आदि में लगभग 1000 रुपये किराया है. वहीं, यह टैक्सी आपको केवल 1700 रुपये में पहुंचा सकती है.

MORE NEWS