कुछ कार निर्माता कंपनियों ने नए रिकॉर्ड्स बनाकर खुद को टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में शामिल कर लिया है. इस बार Maruti Suzuki Dzire, Tata Nexon और Hyundai Creta जैसी कुछ कारों ने ग्राहकों का भरोसा जीता है.
Top bestselling cars in FY2025-26: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार हर साल ग्रो करती है और नए रिकॉर्ड बनाती है. यही कारण है कि पिछले कुछ सालों से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लगातार बढ़त देखी गई है. लेकिन, कुछ गाड़ियां ऐसी होती हैं, जो ग्राहकों के दिल के बेहद करीब होती हैं. FY2026 में भी यही ट्रेंड देखने को मिला है. पिछले फाइनेंशियल ईयर में भी बाजार में धड़ल्ले से गाड़ियां बिकी हैं.
कुछ कार निर्माता कंपनियों ने नए रिकॉर्ड्स बनाकर खुद को टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में शामिल कर लिया है. इस बार Maruti Suzuki Dzire, Tata Nexon और Hyundai Creta जैसी कुछ कारों ने ग्राहकों का भरोसा जीता है.
मारुति सुजुकी डिजायर पिछले कई सालों से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की शान बनी हुई है. इस कार को लोग किफायती और वैल्यू फॉर मनी समझकर धड़ल्ले से लेते हैं. इस बार यानि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी ने डिजायर की कुल 2.3 लाख यूनिट्स की सेल की है. अन्य कारों से इसकी कहीं ज्यादा यूनिट्स सेल हुई हैं.
टाटा की नेक्सॉन को भी भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है. यह गाड़ी अपनी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ ही लुक्स के दमपर बखूबी बिकती हैं. इस कार में आपको दमदार फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस भी मिलती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने कुल 2 लाख के आसपास की यूनिट्स सेल की हैं.
क्रेटा लंबे समय से मिड या कॉम्पैक्ट एसयूवी वाले सेगमेंट में लगातार अपना दबदबा बनाए हुए है. इस कार को लेकर आप उन सभी फीचर्स का मजा ले सकते हैं, जो आमतौर पर महंगी कारों में देखने के लिए मिलता है. इस बार कंपनी ने अपना नाम टॉप सेलिंग कार की लिस्ट में शामिल कर लिया है.
मारुति की अर्टिगा भी टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में शामिल है. इस कार को लोग आमतौर पर इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि यह टैक्सी के साथ ही साथ पर्सनल यूज में भी आपके लिए सटीक बैठ सकती है. यह कार अपनी जबरदस्त सेल को लगातार मेनटेन करके चल रही है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…