Infinix Note 60 Pro launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स अपनी नई नोट सीरीज को लेकर काफी चर्चा में है. कंपनी द्वारा Infinix Note 60 Pro को जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. इस स्मार्टफोन को साल 2026 में जल्दी लॉन्च किया जा सकता है. अब इस सीरीज का सबसे बेस मॉडल इनफिनिक्स नोट 60 बेंचमार्क प्लेटफॉर्म ग्रीकबेंच पर खुद को लिस्ट कर चुका है. इस स्मार्टफोन के मॉडल नंबर Infinix X6877 के साथ लिस्टिंग हुई है.
Infinix Note 60 Pro में कई आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ-साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. यह स्मार्टफोन अपने प्राइज में बेस्ट फीचर्स वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है. चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खासियत के बारे में.
Infinix Note 60 Pro के फीचर्स
Infinix Note 60 Pro में आपको कई फीचर्स मिलते हैं, जो इस स्मार्टफोन को और भी ज्यादा खास बनाते हैं. चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन को अभी 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया है, लेकिन आने वाले समय में इसे 12 जीबी रैम के साथ भी लिस्ट और लॉन्च किया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 7s Gen 4 5G chipset मिलने के साथ-साथ 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिल सकता है. वहीं, इस स्मार्टफोन में आपको 7000 mAh की बैटरी भी देखने को मिल सकती है.
कैमरे के मामले में कैसा रहेगा यह फोन
कैमरे के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी किफायती हो सकता है. हालांकि, कैमरे को लेकर कंपनी द्वारा फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. लेकिन, इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर यानि मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही साथ इस स्मार्टफोन में कैमरे के साथ ही साथ OIS सेंसर दिए जाने की भी बात लीक हुई है. इस फोन में आपको अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी देखने के लिए मिल सकता है.
पॉर्फॉमेंस में कैसा रहेगा Infinix Note 60 Pro
पॉर्फॉमेंस के मामले में भी इस स्मार्टफोन को अच्छा और सटीक माना जा रहा है. इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 5G chipset मिलता है, जो आपको एक अच्छी पर्फॉमेंस देता है और 3.25GHz प्राइम कोर के साथ-साथ three 3GHz performance cores भी मिलते हैं, जो आपको एक लॉन्ग बैकअप दे सकते हैं.