End to End Encryption: मेटा इंस्टाग्राम को लेकर कुछ कुछ बदलाव करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा द्वारा इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (DMs) में मौजूद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर को हटाया जा सकता है. मेटा ने अपनी सपोर्ट पेज अपडेट में बताया कि End-to-End Encryption फीचर काफी कम लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था. जिसे देखते हुए इसे हटाया जा रहा है. अब इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने वाले लोगों की प्राइवेसी छिन सकती है.
यह फीचर अब तक इंस्टाग्राम यूजर्स के बीच हो रही बातचीत को प्राइवेट रखता है. लेकिन, अब इंस्टाग्राम ने 8 मई से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर को हटाने की घोषणा की है. चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से.
क्या है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर?
इंस्टाग्राम में मौजूद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक प्रकार का सेफ्टी फीचर है, जो खासतौर पर इंस्टाग्राम यूजर्स की चैट को प्राइवेट रखता है. यह फीचर इस्तेमाल करने से आप द्वारा की जा रही चैट केवल उसी व्यक्ति के पास रहेगी, जिससे आप चैट कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इस फीचर की शुरुआत साल 2023 में की गई थी, लेकिन बहुत कम इस्तेमाल किए जाने से इसे हटाया जा रहा है. इस फीचर को इस्तेमाल करने से मेटा तक भी आपकी चैट की जानकारी नहीं निकाल सकता है.
अपनी चैट को कैसे रखें सुरक्षित?
अगर आप 8 मई 2026 से पहले की अपनी सभी चैट्स सुरक्षित और प्राइवेट रखना चाहते हैं तो ऐसे में एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको उस व्यक्ति की चैट में जाना है, जिससे आप चैट कर रहे हैं. अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आप Vanish Mode का इस्तेमाल करके भी चैट को सेफ रख सकते हैं. अदर आप किसी को अपने जरूरी दस्तावेज या फोटो भेजना चाहते हैं तो ऐसे में View Once करके भेजें. इससे आपकी फोटो को केवल एक ही बार देखा जा सकेगा. इसके बाद आपके दस्तावेज या फोटो नहीं खुलेंगे.
फीचर हटने के बाद क्या होंगे बदलाव?
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर हटने के बाद आपकी चैट प्राइवेट नहीं रहेगी. ऐसे में मेटा आपकी चैट और डेटा की जानकारी अपने पास रख सकता है. इसलिए अगर आप अपनी चैट के पुराने मैसेज, डेटा या फोटो को अपने फोन में रखना चाहते हैं तो ऐसे में 8 मई से पहले उसे डाउनलोड कर लें.