Live
Search
Home > टेक – ऑटो > iPhone 17e लॉन्च होते ही गिरी iPhone 16e की कीमत, जानें कितने हुए दाम?

iPhone 17e लॉन्च होते ही गिरी iPhone 16e की कीमत, जानें कितने हुए दाम?

आईफोन 17e लॉन्च होते ही आईफोन 16ई की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. क्रोमा से इसे खरीदने पर लगभग 12 हजार रुपये की छूट मिल सकती है. अगर इसे कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो और छूट मिल सकती है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 5, 2026 15:40:37 IST

Mobile Ads 1x1

iPhone 16e Price Down: आईफोन लवर्स को काफी समय से iPhone 17e लॉन्च होने का इंतजार था. लंबे समय के बाद इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है. इसकी सेल 11 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी. हालांकि नया आईफोन 17ई लॉन्च होते ही iPhone 16e की कीमत गिर गई है. कई शॉपिंग साइट्स पर तगड़ा डिस्काउंट भी फ्लैश होने लगा है. जानकारी के अनुसार, आईफोन 16ई को 59900 रुपये में लॉन्च किया गया था. वहीं अब इस आईफोन की कीमतों में लगभग 12 हजार रुपये की छूट दी जा रही है. 

आईफोन 16ई की कीमतों में गिरावट

टाटा ग्रुप के ई-कॉमर्स साइट क्रोमा पर iPhone 16e को 47900 रुपये में बेचा जा रहा है. अगर आप ICICI और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर खरीदते हैं, तो आपको 2000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है. इसके बाद आप iPhone 16e को केवल 45,900 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा इसे फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी वेबसाइट से खरीदने पर भी छूट दी जा रही है. इन शॉपिंग वेबसाइट से 52,390 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से इसपर कुछ छूट और भी मिल सकती है. 

आईफोन 16ई के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर आईफोन 16ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो ये एल्युमिनियम ग्लास डिजाइन पर बना स्मार्टफोन है. इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है. आईफोन 16ई एप्पल ए18 चिपसेट पर काम करता है. ये 6 कोर सीपीयू है, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर हैं. इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. 

आईफोन 17ई के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर iPhone 17e की बात करें, तो इसकी कीमत 64900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है, जो 256जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत है. वहीं इसके दूसरे वर्जन जिसमें 512 जीबी मेमोरी वेरिएंट दिया गया है, उसकी कीमत 84,900 रुपयये निर्धारित की गई है. इसकी सेल 11 मार्च से शुरू हो रही है. इसे तीन रंगों में पेश किया गया है, जिनमें सॉफ्ट पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर शामिल हैं.

MORE NEWS