Live
Search
Home > टेक – ऑटो > iPhone 17 Pro Max vs Xiaomi 17 Ultra में से कौन है अपने सेगमेंट का दमदार फोन? जानें कैमरा और पर्फॉमेंस में कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट

iPhone 17 Pro Max vs Xiaomi 17 Ultra में से कौन है अपने सेगमेंट का दमदार फोन? जानें कैमरा और पर्फॉमेंस में कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट

अगर आप Apple iPhone 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra दोनों स्मार्टफोन्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सा फोन आपके लिए ज्यादा किफायती और अच्छा रहने वाला है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 8, 2026 12:38:46 IST

Mobile Ads 1x1

Best Smartphones to Buy: ऐप्पल प्रीमियम और लग्जरी स्मार्टफोन है इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी ऐप्पल से कड़ी टक्कर ले रही हैं. अब मार्केट में ऐसे कई स्मार्टफोन्स आ चुके हैं, जो फीचर्स और डिजाइन के मामले में ऐप्पल को पछाड़ देता है. इन दिनों Apple iPhone 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra काफी चर्चा में हैं. दोनों ही 2025-26 के टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से एक हैं. Xiaomi 17 Ultra भले ही ऐप्पल की तरह स्टेटस सिंबल नहीं माना जाता हो, लेकिन यह iPhone 17 Pro Max को कई मामलों में कड़ी टक्कर देता है.

अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सा फोन आपके लिए ज्यादा किफायती और अच्छा रहने वाला है. 

किसकी कैमरा क्वालिटी ज्यादा अच्छी?

यह दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने दमदार कैमरा को लेकर बखूबी जाने जाते हैं. लेकिन, दोनों की कैमरा क्वालिटी में थोड़ा अंतर जरूर आता है. iPhone 17 Pro Max में आपको 48 MP का ट्रिपल कैमरा मिलता है, जोकि वाइड और अल्ट्रा वाइड टेलिफोटो के साथ आता है. आमतौर पर यह कैमरा काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन, Xiaomi 17 Ultra में आपको 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है, जिसका जूम 8X है. दोनों के कैमरा क्वालिटी की तुलना करें तो Xiaomi 17 Ultra ऐप्पल को कैमरा के मामले में पछाड़ देता है. 

पर्फॉमेंस में कौन ज्यादा अच्छा

पर्फॉमेंस और बैटरी में भी Xiaomi 17 Ultra iPhone 17 Pro Max से किसी मामले में कम नहीं है. शौमी 17 अल्ट्रा में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 4020 nits की ब्राइटनेस क्वालिटी मिलती है. वहीं, इस स्मार्टफोन में आपको 6800 mAh की बैटरी मिलती है. वहीं, आईफोन 17 प्रो मैक्स में आपको A19 Pro चिप और एक लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है. इसके साथ ही इसमें आपको 40% ज्यादा अच्छी GPU पर्फॉमेंस मिलती है. पर्फॉमेंस के मामले में आप iPhone 17 Pro Max ले सकते हैं.  

बजट में कौन बैठता है फिट

बजट के मामले में Xiaomi 17 Ultra आपकी जेब पर कम भारी पड़ेगा. इस स्मार्टफोन की कीमत आपको 90000 से लेकर 1 लाख रुपये के बीच देखने को मिल सकती है. जोकि 12GB/512GB के साथ मिलती है. वहीं बात करें अगर iPhone 17 Pro Max की तो यह फोन आपको 1,49,000 रुपये में देखने के लिए मिलता है. आप अपने बजट के हिसाब से दोनों में से कोई भी फोन ले सकते हैं.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > iPhone 17 Pro Max vs Xiaomi 17 Ultra में से कौन है अपने सेगमेंट का दमदार फोन? जानें कैमरा और पर्फॉमेंस में कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 8, 2026 12:38:46 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS