<

iPhone 18 Pro और Pro Max के फीचर्स हुए लीक, जानें कैमरा बैटरी और पर्फॉमेंस में क्या हो सकते हैं बदलाव

काफी हद तक अब iPhone 18 के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस नए फोन का लुक, पर्फॉमेंस और डिजाइन कैसी है. माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro और Pro Max के डिजाइन में अब एक बड़ा सुधार किया जाना है. चलिए जानते हैं iPhone 18 Pro के बारे में.

iPhone 18 Pro Launch: ऐप्पल हर साल अपने नए-नए अपग्रेडेड आईफोन को लॉन्च करता है. अभी तक iPhone 17 प्रो अपने दमदार फीचर्स के साथ काफी चर्चा में था कि अब iPhone 18 के बारे में खुलासा हो रहा है. माना जा रहा है कि इस साल ऐप्पल अपने  iPhone की सीरीज को आगे बढ़ाकर iPhone 18 को लॉन्च कर सकता है. iPhone 18 के अबतक कई संकेत मिल चुके हैं, जिससे इस फोन के बारे में कुछ-कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है.

काफी हद तक अब iPhone 18 के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस नए फोन का लुक, पर्फॉमेंस और डिजाइन कैसी है. माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro और Pro Max के डिजाइन में अब एक बड़ा सुधार किया जाना है. चलिए जानते हैं iPhone 18 Pro के बारे में. 

कब लॉन्च होगा iPhone 18 Pro

ऐप्पल कंपनी द्वारा अभी तक iPhone 18 Pro के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन, इसके बारे में मार्केट में कई बातें लीक हो रही हैं, जिनसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन वास्तव में कैसा रहने वाला है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप्पल द्वारा सितंबर में iPhone 18 लाइनअप लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्च के शुरूआत में ऐप्पल द्वारा केवल शुरुआत में केवल Pro मॉडल्स ही मार्केट में उतारे जा सकते हैं. 

फीचर्स में किए जा सकते हैं कई बदलाव

बात करें अगर ऐप्पल के iPhone 18 Pro के फीचर्स की तो पहले की सीरीज के मुकाबले इस आईफोन में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. iPhone 18 Pro में आपको प्राइमरी कैमरे में वेरिएबल अपर्चर सिस्टम मिल सकता है, जो कैमरा के लेंस की लाइट को सेट या एडजस्ट करने में काफी मददगार साबित हो सकता है. इस आईफोन में A20 प्रो चिपसेट का इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही है. जिसे एडवांस 2-नैनोमीटर तकनीक से तैयार किया जा सकता है. इस बार इस आईफोन में आपको प्राइमरी और टेलीफोटो दोनों कैमरों में बड़े अपर्चर मिलने की भी बात कही जा सकती है. 

कैमरा में हो सकते हैं कुछ बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा मिलने के साथ ही वेरिएबल अपर्चर लेंस भी मिल सकता है, जो वीडियोग्राफी और फोटो बनाते हुए आपके लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकता है. इस फ्यूजन कैमरा में भी आईफोन के पिछली सीरीज की तरह ही क्वालिटी देखने को मिल सकती है. iPhone 18 Pro Max में आपको 5100mAh से 5200mAh की बैटरी भी देखने को मिल सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST