Kanpur News: कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल में महिला मित्र से मुलाकात के दौरान विवाद के बाद चमनगंज निवासी सिकंदर ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है.
महिला मित्र से मुलाकात के बाद युवक की मौत
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दुखद मामला सामने आया है. सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल में एक युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी महिला मित्र से मिलने मॉल पहुंचा था. दोनों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके कुछ ही देर बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.
मृतक की पहचान चमनगंज निवासी सिकंदर के रूप में हुई है. वह बुधवार, 11 नवंबर की शाम अपने दोस्तों और रिश्तेदार के साथ सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल पहुंचा था. कुछ देर बाद उसने फोन करके अपनी महिला मित्र को भी वहां बुलाया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से जान-पहचान और प्रेम संबंध थे. सिकंदर करीब एक साल पहले विदेश से नौकरी छोड़कर कानपुर लौटा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिकंदर जब विदेश में नौकरी कर रहा था, तब भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में दूरी आ गई थी. युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि महिला मित्र अब उससे पहले की तरह बातचीत नहीं कर रही थी. बुधवार को मॉल में मुलाकात के दौरान सिकंदर ने उससे शादी को लेकर बात की, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
सिकंदर ने युवती से आखिरी बार प्यार से बात करने की गुजारिश भी की थी. उसने कहा था कि इसके बाद वह उसे परेशान नहीं करेगा और न ही मिलने आएगा. हालांकि, युवती वहां से जाने लगी. इसके बाद सिकंदर अपने दोस्त के पास पहुंचा और उसे अपना मोबाइल फोन व घड़ी दे दी. इसी दौरान उसने मॉल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. युवक को नीचे गिरता देखकर मॉल में अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों और उसके साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही काकादेव थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. काकादेव थाना पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में युवक के परेशान रहने की बात सामने आई है. पुलिस दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. महिला मित्र से मुलाकात के दौरान वास्तव में क्या हुआ और युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Chhath Puja 2026 से पहले बिहार की मंडियों में कद्दू की कीमतों में उछाल आया…
Bollywood Unknown Facts: आज के समय में लगभग हर एक्टर का सेक्रेटरी होता है लेकिन…
Delhi News: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस सड़क पर तलाशी ले रही…
Delhi Komal murder case: दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय कोमल…
Amul और Mother Dairy ने दूध के दाम 2-4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं. ITC…
Kedarnath doors closed: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट हर साल भाई दूज के अवसर…