<

क्या आपके मोबाइल फोन की भी फूल गई है बैटरी? इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है धमाका

आज के समय में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके कारण फोन की बैटरी फूलने का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि आप पने स्मार्टफोन्स को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं?

Swollen Mobile Battery: स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी का ट्रेंड चल रहा है. चाइनीज स्मार्टफोन्स में 3500 से लेकर 10000mAh तक की दमदार बैटरी दी जाती है. नए सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक के कारण फोन का साइज भी बड़ा नहीं किया गया लेकिन बैटरी की कैपिसिटी लगातार बढ़ाई जा रही है. इसके कारण बैटरी फूल जाती है. ये खतरनाक हो सकता है और इसके कारण आपके स्मार्टफोन में ब्लास्ट हो सकता है. दरअसल, बैटरी के अंदर गैस जमा होने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है और आग लगने व धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इसके कारण और बचाव…

बैटरी फूलने पर होने वाले बदलाव

  • बता दें कि फोन की बैटरी बदलने पर उसमें कई बदलाव होने लगते हैं. इससे फोन का आकार बदलने लगते है और फोन पीछे की तरफ से थोड़ा फूल जाता है.
  • बैटरी के दबाव के कारण स्क्रीन अपनी जगह सो थोड़ा हिल जाती है और डिस्प्ले में डिस्टॉर्शन होने लगती है.
  • इसके अलावा जब आपके फोन की बैटरी खराब होने लगती है, तो सामान्य इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान फोन बहुत गर्म हो जाता है.
  • अगर फोन की बैटरी खत्म होने लगती है, तो स्मार्टफोन से मीठी या रासायनिक गंध आने लगती है. इसके अलावा उसमें तरह-तरह की आवाजें आने लगती हैं.
  • अगर स्मार्टफोन की बैटरी होने लगती है, तो फोन बार-बार बंद होने लगता है या फिर उसकी चार्जिंग फीसद अचानक से गिर जाती है.

कैसे करें बचाव?

  • अगर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें.
  • फोन को रात भर चार्जिंग पर न लगाएं. इसे 20 फीसदी से 80 फीसदी के बीच ही चार्ज करें. कहा जाता है कि फुल चार्ज करने से फोन की बैटरी खराब हो जाती है.
  • फोन को सीधी धूप या गर्म कार में रखने से भी स्मार्टफोन खराब हो सकता है. अगर आप इसे नियंत्रित रखेंगे, तो स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा समय तक सुरक्षित रहेगी.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST