<

BlueBird-6 की लॉन्च तारीख बदली, ISRO ने बताई ये वजह, अमेरिका का सबसे भारी उपग्रह, 6.5 टन वजनी

ISRO BlueBird-6: यह अमेरिका का सबसे भारी उपग्रह है जिसका वजन 6.5 टन है. इसका उद्देश्य उन क्षेत्रों में सीधे डिवाइस तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी स्थापित करना है, जहां यह सुविधा नहीं है

ISRO BlueBird-6: ISRO के नाम बहुत जल्द ही एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है, जो कि एक बहुत बड़ी कामयाबी है. इसके बाद इसका नाम दुनिया के दिग्गजों में शामिल हो सकता है. इसमें भारत अमेरिका के एक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने में सहायता करेगा. भारतीय LVM3 रॉकेट इस अमेरिकी सैटेलाइट को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा.

ISRO ने ब्लूबर्ड-6 के लॉन्च की तारीख बदलकर 21 दिसंबर कर दी है। यह उपग्रह वैश्विक ब्रॉडबैंड के लिए अमेरिका का सबसे भारी उपग्रह तैनात करने जा रहा है. पहले इसे 15 दिसंबर को लॉन्च करने की योजन थी. इस उपग्रह का वजन 6.5 टन है और इसे ISRO के LVM3 रॉकेट द्वारा श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा.

BlueBird-6 की लॉन्च में दरी की वजह क्या है?

ISRO के मुताबिक, BlueBird-6 उपग्रह के भारी वजन और इसमें लगे करोड़ो की लागत को ध्यान में रखते हुए इसके सिस्टम का पूरी तरह से जांच करना बहुत जरूरी है. इसमें लगने वाला समय आपको परेशान कर सकता है लेकिन थोड़े-बहुत बदलाव सफल लॉन्च की संभावना को और ज्यादा अच्छा बना सकते हैं. छोटी-बड़ी कमियों को दूर करने के लिए लॉन्च के तारीख में बदलाव किया गया है.

BlueBird-6 है क्या?

BlueBird-6 एक अमेरिकी कमर्शियल संचार सैटेलाइट है जिसे AST SpaceMobile, टेक्सास स्थित कंपनी ने बनाया है. इसे अब तक का सबसे भारी अमेरिकी कमर्शियल सैटेलाइट माना जा रहा है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के LVM3 (बाहुबली) रॉकेट से कमर्शियल कक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा. ब्लूबर्ड-6 को 19 अक्टूबर को अमेरिका से भारत भेजा गया था, जिसके बाद इसे लॉन्च की तैयारियों के लिए श्रीहरिकोटा ले जाया गया.

BlueBird-6 की खासियत क्या है?

BlueBird-6 उपग्रह का लक्ष्य उन क्षेत्रों में सीधे डिवाइस तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी स्थापित करना है, जहां अभी तक यह सुविधा नहीं पहुंची है. यह विकसित तकनीक उपग्रह को ग्राउंड स्टेशन की जरूरतों के बिना सीधे मोबाइल उपकरणों पर ब्रॉडबैंड सिग्नल भेजने में सक्षम बनाती है.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST