Live
Search
Home > टेक – ऑटो > नए अपडेट्स और बेहतरीन फीचर्स के साथ Isuzu V-Cross 2026 भारत में हुई लॉन्च, जानें इंजन की पावर और कीमत

नए अपडेट्स और बेहतरीन फीचर्स के साथ Isuzu V-Cross 2026 भारत में हुई लॉन्च, जानें इंजन की पावर और कीमत

पहले यह गाड़ी 4x2 मॉडस में भी आती थी, लेकिन कंपनी ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है. इस गाड़ी को अब बंद कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इस गाड़ी की कीमत, फीचर्स और कीमत के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-23 14:57:34

Mobile Ads 1x1

isuzu v-cross 2026: इसुजु मोटर्स इंडिया ने एडवेंचर लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक D-Max V-Cross को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह एक पिक अप कम कार है, जिसे एक SUV के तौर पर भारत में काफी पसंद किया जाता है. इसुजु ने आधिकारिक रुप से अपने 2026 के मॉडल  को लॉन्च किया है, जिसे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी किफायती और फीचर्स से भरपूर माना जा रहा है. अगर आप इस पिकअप ट्रक के 2026 के मॉडल का इंतजार कर रहे थे तो ऐसे में यह एक अच्छा मौका हो सकता है.

पहले यह गाड़ी 4×2 मॉडस में भी आती थी, लेकिन कंपनी ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है. इस गाड़ी को अब बंद कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इस गाड़ी की कीमत, फीचर्स और कीमत के बारे में. 

लुक्स में किए बदलाव 

इसुजु द्वारा नई डी मैक्स V-Cross के लुक्स में भी थोड़े बदलाव किए हैं. यह बदलाव इस गाड़ी को नया और आकर्षक लुक देता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें ने पहले आने वाले बॉडी के साइड से प्लास्टिक क्लैडिंग और व्हील आर्च को अब गाड़ी में से हटा दिया है. इसके साथ ही गाड़ी में 18 इंच के अलॉय व्हील्स आने के साथ ही फ्रंट ग्रिल में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे अब बंपर पर भी एक नया लुक दिया गया है, जो इस गाड़ी को शानदार बनाता है. 

डी मैक्स V-Cross के फीचर्स 

डी मैक्स V-Cross में आपको कई दमदार फीचर्स जैसे वायरलेस एप्पल कारप्ले के साथ-साथ एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट और 10.3-इंच टचस्क्रीन देखने के लिए मिलता है. वहीं, इसमें आपको टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलने के साथ-साथ 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है. इतना ही नहीं, इस गाड़ी में आपको 8 स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम मिलने के अलावा लॉकिंग डिफरेंशियल (स्टैंडर्ड), पावर फोल्डेबल ORVMs विद टर्न इंडिकेटर्स का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 25.50 लाख रुपये से शुरू होकर 30.28 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइज तक जाती हैं.

2026 Isuzu D-Max V-Cross के इंजन की परफॉर्मेस 

जानकारों के मुताबिक परफॉर्मेस में भी यह गाड़ी काफी दमदार मानी जाती है. इस गाड़ी में आपको 1.9 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इस गाड़ी में आपको 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है. यह गाड़ी ऑफरोडिंग के लिए भी काफी बेहतरीन मानी जाती है. 

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > नए अपडेट्स और बेहतरीन फीचर्स के साथ Isuzu V-Cross 2026 भारत में हुई लॉन्च, जानें इंजन की पावर और कीमत

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-23 14:57:34

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS