Live
Search
Home > टेक – ऑटो > केरल की रियल एस्टेट कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट की 47 कारें, Defender BMW और Audi जैसी कारें शामिल

केरल की रियल एस्टेट कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट की 47 कारें, Defender BMW और Audi जैसी कारें शामिल

कंपनी ने कुल 47 कारें अपने कर्मचारियों को बिलकुल मुफ्त में दी है. इस कंपनी को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. चलिए जानते हैं कंपनी ने कौन-कौन सी कार गिफ्ट की हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-20 20:01:34

Mobile Ads 1x1

कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले कुछ लोग खुश रहते हैं तो कुछ अपने काम और साथ के लोगों को हमेशा कोसते रहते हैं. खैर नौकरी करना काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारी कंपनी, कलीग और मालिक कैसे हैं. कई जगहों पर सैलरी तक टाइम से नहीं दी जाती है. वहीं, ऐसे में केरल की एक रियल एस्टेट कंपनी दुनियाभर में मिसाल बन रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाइलाइट ग्रुप (HiLITE Group) ने अपने कर्मचारियों को करीब 20 करोड़ रुपए की कार गिफ्ट में दी है.

कंपनी ने कुल 47 कारें अपने कर्मचारियों को बिलकुल मुफ्त में दी है. इस कंपनी को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. चलिए जानते हैं कंपनी ने कौन-कौन सी कार गिफ्ट की हैं. 

रेंज रोवर और डिफेंडर जैसी कारें करी गिफ्ट 

कॉरपोरेट सेक्टर के लिए HiLITE Group एक मिसाल साबित हो रही है. कंपनी ने कोई छोटी-मोटी कार नहीं बल्कि रेंज रोवर, लैंड रोवर डिफेंडर, Audi Q8 और टाटा हैरियर जैसी लग्जरी SUV कारें गिफ्ट की हैं. यही नहीं, कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को कुछ कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे किआ सेल्टॉस, हुंडई क्रेटा आदि भी दी गई हैं. जानकारी के मुताबिक कंपनी ने कर्मचारियों के टारगेट पूरा करने पर नहीं बल्कि, कंपनी के 30 साल पूरे होने की सालगिराह की खुशी में कारें भेंट की हैं. 

सीईओ ने की कंपनी के विस्तार की बात 

कंपनी के चेयरमैन पी. सुलेमान ने कहा कि हमने 30 साल से केरल में बेहतर और आधुनिक स्पेस पर काम किया है. अब हम कंपनी का और विस्तार कर नए-नए प्रोजेक्ट्स बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हम दशक से केरल के कई पहलुओं पर काम कर रहे हैं. 

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > केरल की रियल एस्टेट कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट की 47 कारें, Defender BMW और Audi जैसी कारें शामिल

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-20 20:01:34

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS