किआ के इस नए अपडेट की कीमत 10 लाख रुपये से भी कम मानी जा रही है. मार्केट में ययह कार ब्रेजा और नेक्सन जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है. चलिए जानते हैं इस कार के फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में.
Kia Sonet Automatic Variant: किआ सोनेट कार पिछले कई सालों से भारतीय ऑटोमोबाइल की शान बनी हुई है. किआ ने अपने दमदार फीचर्स, लुक्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी के दमपर भारतीय बाजार में कम समय में काफी नाम कमाया है. हाल ही में किआ ने अपनी सोनेट का नया मॉडल लॉन्च किया है. दरअसल, किआ ने भारत में अपना सोनेट का ऑटोमेटिक वैरिएंट निकाला है, जिसकी कीमत अन्य वैरिएंट्स और किआ की दूसरी गाड़ियों से कम मानी जा रही है.
किआ के इस नए अपडेट की कीमत 10 लाख रुपये से भी कम मानी जा रही है. मार्केट में ययह कार ब्रेजा और नेक्सन जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है. चलिए जानते हैं इस कार के फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में.
किआ सोनेट के फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको स्टार मैप LED DRLs के साथ ही साथ सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल और रियर स्किड प्लेट के साथ स्पोर्टी स्पॉइलर और R16 क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. यही नहीं, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स के साथ यह कार आइस क्यूब LED फॉग लैंप्स के साथ देखने के लिए मिलती है. हाल ही में कंपनी द्वारा किआ सोनेट की 5 लाख यूनिट्स सेल की जाने की खुशी में किआ ने सोनेट के ऑटोमेटिक वैरिएंट को सस्ती कीमत पर लॉन्च किया है.
किआ सोने के ऑटोमेटिक वैरिएंट को इस बार कंपनी ने 10 लाख रुपये की एक्स-शोरूम से कम कीमत पर उतारा है. माना जा रहा है कि डीजल ऑटोमैटिक (6AT) के 1.5-लीटर इंजन और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ कार की शुरुआती कीमत को 9.77 लाख रुपये तय किया गया है. वहीं, अगर आप इसका टर्बो पेट्रोल (7DCT) को 1.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ ही 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ लेते हैं तो ऐसे में आपको इसके लिए 9.89 लाख रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी.
देखा जाए तो किआ सोनेट आपके लिए ब्रेजा और नेक्सन से ज्यादा बजट फ्रेंडली कार हो सकती है. यह न केवल कीमत में इन दोनों कारों से कम है, बल्कि फीचर्स और कंफर्ट के मामले में भी ब्रेजा और नेक्सन से कड़ी टक्कर लेती है. हालांकि, सेफ्टी के मामले में सोनेट इन दोनों कारों से पीछे है. लेकिन, अगर आप 10 लाख से कम बजट में एक बेहतर माइलेज, कंफर्ट और फीचर्स वाली कार चाहते हैं तो सोनेट आपके लिए काफी किफायती हो सकती है.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…