<

कौन है IPL का पहला शतकवीर? 18 साल पहले चिन्नास्वामी में मचाया था तूफान, कोहली की टीम के खिलाफ ठोके थे 158 रन

IPL First Century: आईपीएल इतिहास का पहला न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने लगाया था. उन्होंने बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 158 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है.

First Century In IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के नए सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारत समेत दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. यह आईपीएल का 19वीं सीजन होने वाला है. इससे पहले लगातार 18 सीजन खेले जा चुके हैं. आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, जिसका पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले में भी आईपीएल का पहला शतक लगा था. यह कारनामा न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने किया था.

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए मैकुलम ने आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों पर 158 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है. ब्रेंडन मैकुलम के बाद बहुत से खिलाड़ियों ने शतक लगाया, लेकिन आईपीएल का पहला शतक सबसे खास रहा. जानें कैसा रहा था आईपीएल का पहला मैच…

KKR ने बनाए थे 222 रन

IPL 2008 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे. केकेआर की ओर से ब्रेंडन मैकुलम ने अकेले 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके आए थे. मैकुलम ने पहले 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद 53 गेंदों पर शतक लगाया और 70 गेंदों में ही 150 का आंकड़ा छू लिया. मैकुलम के अलावा सौरव गांगुली ने 10, रिकी पॉन्टिंग ने 20 और डेविड हसी ने 12 रनों का योगदान किया. इसकी बदौलत केकेआर ने आरसीबी को 223 रनों का टारगेट दिया.

RCB को 140 रन से मिली हार

आरसीबी की टीम 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी, लेकिन नाकाम रहे. आरसीबी की टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 82 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. आरसीबी की ओर से प्रवीण कुमार ने सबसे ज्यादा 18 रन नाबाद बनाए. इसके अलावा अन्य सभी 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. राहुल द्रविड़ 2, विराट कोहली 1, जहीर खान 3, जैक कैलिस 8 वसीम जाफर 6, मार्क बाउचर 7 रन बनाकर आउट हुए. इसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने 140 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST