Live
Search
Home > टेक – ऑटो > KTM 250 Duke STD vs TVS Apache RR 310 पावर और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे, जानें कीमत और फीचर्स में अंतर

KTM 250 Duke STD vs TVS Apache RR 310 पावर और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे, जानें कीमत और फीचर्स में अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की अच्छी और शानदार बाइक मानी जाती है. हममें से ज्यादातर लोग इन दोनों बाइकों को लेने से पहले कंफ्यूज जरूर होते हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच के अंतर के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 25, 2026 13:02:09 IST

Mobile Ads 1x1

Best Superbikes in India: भारत में 250–300cc सेगमेंट की बाइक्स युवाओं में काफी पॉपुलर है. इस इंजन के साथ आने वाली बाइकों को आमतौर पर लोग स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इस सेगमेंट के इंजनम में आपको स्पोर्ट्स बाइक ही मिलती हैं. अगर आप भी इसी सेगमेंट में एक दमदार और अच्छी परफॉर्मेंस वाली स्पोर्ट्स बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में KTM 250 Duke STD और TVS Apache RR 310 में से किसी एक को निश्चिंत होकर घर ला सकते हैं.

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की अच्छी और शानदार बाइक मानी जाती है. हममें से ज्यादातर लोग इन दोनों बाइकों को लेने से पहले कंफ्यूज जरूर होते हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच के अंतर के बारे में.

फीचर्स में कौन किससे आगे 

अगर बात दोनों बाइकों के फीचर्स की हो तो फीचर्स के मामले में भी दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. KTM 250 Duke STD में आपको डिजिटल LCD डिस्प्ले, ड्यूल-चैनल ABS और स्लिपर क्लच मिलता है. वहीं, बात अगर TVS Apache RR 310 की तो इस बाइक में TFT डिजिटल डिस्प्ले, ड्यूल-चैनल ABS, राइडिंग मोड्स (Urban, Sport, Track, Rain) और बड़ा मल्टी-इन्फॉर्मेशन रेस कंप्यूटर मल्टी ट्रैक्शन कंट्रोल, रेस ट्यून्ड स्लिपर , कॉर्नरिंग के साथ ही साथ बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर का भी विकल्प मिलता है.

परफॉर्मेंस में कौन है बेहतर 

KTM 250 Duke STD में आपको 249.07cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 31 PS (30.57 bhp) की पावर देने के साथ ही साथ 25 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. वहीं, Apache RR 310 में आपको 312.2cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 38 PS की पावर देने के साथ ही साथ 29 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. 

कीमत में क्या है अंतर?

कीमत के अंतर के बारे में बात करें तो KTM 250 Duke STD आपको 2,13,618 रुपये की एक्सशोरूम और 2,45,354 रुपये की ऑनरोड कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. वहीं, Apache RR 310 आपको 2.59 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > KTM 250 Duke STD vs TVS Apache RR 310 पावर और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे, जानें कीमत और फीचर्स में अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 25, 2026 13:02:09 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS