<

KTM 250 Duke STD vs TVS Apache RR 310 पावर और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे, जानें कीमत और फीचर्स में अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की अच्छी और शानदार बाइक मानी जाती है. हममें से ज्यादातर लोग इन दोनों बाइकों को लेने से पहले कंफ्यूज जरूर होते हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच के अंतर के बारे में.

Best Superbikes in India: भारत में 250–300cc सेगमेंट की बाइक्स युवाओं में काफी पॉपुलर है. इस इंजन के साथ आने वाली बाइकों को आमतौर पर लोग स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इस सेगमेंट के इंजनम में आपको स्पोर्ट्स बाइक ही मिलती हैं. अगर आप भी इसी सेगमेंट में एक दमदार और अच्छी परफॉर्मेंस वाली स्पोर्ट्स बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में KTM 250 Duke STD और TVS Apache RR 310 में से किसी एक को निश्चिंत होकर घर ला सकते हैं.

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की अच्छी और शानदार बाइक मानी जाती है. हममें से ज्यादातर लोग इन दोनों बाइकों को लेने से पहले कंफ्यूज जरूर होते हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच के अंतर के बारे में.

फीचर्स में कौन किससे आगे

अगर बात दोनों बाइकों के फीचर्स की हो तो फीचर्स के मामले में भी दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. KTM 250 Duke STD में आपको डिजिटल LCD डिस्प्ले, ड्यूल-चैनल ABS और स्लिपर क्लच मिलता है. वहीं, बात अगर TVS Apache RR 310 की तो इस बाइक में TFT डिजिटल डिस्प्ले, ड्यूल-चैनल ABS, राइडिंग मोड्स (Urban, Sport, Track, Rain) और बड़ा मल्टी-इन्फॉर्मेशन रेस कंप्यूटर मल्टी ट्रैक्शन कंट्रोल, रेस ट्यून्ड स्लिपरकॉर्नरिंग के साथ ही साथ बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर का भी विकल्प मिलता है.

परफॉर्मेंस में कौन है बेहतर

KTM 250 Duke STD में आपको 249.07cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 31 PS (30.57 bhp) की पावर देने के साथ ही साथ 25 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. वहीं, Apache RR 310 में आपको 312.2cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 38 PS की पावर देने के साथ ही साथ 29 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. 

कीमत में क्या है अंतर?

कीमत के अंतर के बारे में बात करें तो KTM 250 Duke STD आपको 2,13,618 रुपये की एक्सशोरूम और 2,45,354 रुपये की ऑनरोड कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. वहीं, Apache RR 310 आपको 2.59 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, 2 दिनों तक राजधानी रहेगी भीगी-भीगी; IMD अलर्ट

Delhi Rain: मौसम में अचानक आए बदलावों के बीच, आज सुबह दिल्ली का मौसम एक…

Last Updated: April 7, 2026 07:19:20 IST

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले कर लें ये काम, नहीं तो हो सकती है दिक्कत, इस डेट तक है मौका

UP Board Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और…

Last Updated: April 7, 2026 07:00:47 IST

UP Petrol Diesel Price 7 April: यूपी में तेल के दामों में बड़ा ट्विस्ट! सस्ता होगा सफर या बढ़ेगी महंगाई की मार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 7, 2026 06:04:05 IST

Petrol Diesel Price Today 7 April: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नया मोड़! फायदा होगा या जेब होगी ढीली?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 7, 2026 06:02:58 IST

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST