KTM 390S और TVS Apache RTX 300 दोनों ही अपने सेगमेंट की लोकप्रिय बाइकें हैं, जो अपने लुक्स और परफॉर्मेंस पर धड़ल्ले से मार्केट की शान बनी हुई हैं. इस लेख में हम जानेंगे कि इन दोनों बाइकों के माइलेज, फीचर्स और परफॉर्मेंस आदि में क्या अंतर आते हैं.
Best Sports Bike: पिछले कुछ सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एडवेंचर टूरिंग और स्पोर्ट्स बाइकों का क्रेज तेजी से बढ़ा है. लंबू दूरी तय करने के साथ-साथ ऑफरोडिंग के लिए भी अक्सर लोग इन बाइकों को लेना पसंद करते हैं. चाहे कॉलेज में पढ़ने वाले युवा हों या 40 से ज्यादा उम्र वाले लोग ही क्यों न हों इन बाइकों का क्रेज आमतौर पर सभी उम्र के लोगों में देखा जाता है.
KTM 390S और TVS Apache RTX 300 दोनों ही अपने सेगमेंट की लोकप्रिय बाइकें हैं, जो अपने लुक्स और परफॉर्मेंस पर धड़ल्ले से मार्केट की शान बनी हुई हैं. इस लेख में हम जानेंगे कि इन दोनों बाइकों के माइलेज, फीचर्स और परफॉर्मेंस आदि में क्या अंतर आते हैं.
KTM 390S में आपको WP Apex suspension, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ ही साथ क्रूज कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस बाइक में आपको ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT डिस्प्ले मिलती है, जिसमें ऑफरोडिंग के लिए ABS मोड दिया जाता है. वहीं, TVS Apache RTX 300 में आपको 5 इंच की TFT स्क्रीन मिलने के अलावा अर्बन, रेन, टूर और रैली जैसे 4 अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं. इसके साथ ही साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल का भी विकल्प देखने को मिलता है.
KTM 390S में आपको 399cc का इंजन मिलता है, जो 46 PS की पावर देने के साथ ही साथ 39 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसके अलावा इस बाइक में आपको 106 mph की टॉप स्पीड देखने को मिलती है. वहीं, TVS Apache RTX 300 में आपको 299.1cc का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 36 PS की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह बाइक आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ देखने को मिलती है.
KTM 390 आपको 3.97 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है, जिसकी ऑनरोड कीमत 4.53 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, TVS Apache RTX 300 आपको 1,99,000 की एक्सशोरूम प्राइज पर देखने को मिलती है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…