KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350: भारत में बाइक खरीदना आज के समय में एक शौक या पैशन नहीं है, बल्कि एक जरूरत भी है. लेकिन, आजकल लोग साधारण बाइक लेने के साथ ही उसमें कंफर्ट भी लेना चाहते हैं. लोग आजकल ऐसी बाइक ढूंढते हैं, जो न केवल दिखने में बेहतरीन होने के साथ ही साथ तेज रफ्तार और स्पोर्ट्स होनी चाहिए. अगर आप भी एक बेहतरीन और दमदार बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में KTM RC 125 और Royal Enfield Classic 350 दोनों ही बाइकें काफी दमदार हो सकती हैं.
दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी क्लासिक और स्पोर्ट्स वाला है. लेकिन, दोनों में से किसी भी एक बाइक को लेने से पहले आपको उनके फीचर्स के बारे में जान लेना चाहते हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में अंतर है.
KTM RC 125 और Royal Enfield Classic 350 के फीचर्स
KTM RC 125 में आपको LED हेडलाइट और एलईडी डेलाइट के साथ ही साथ DRL का भी ऑप्शन मिलता है. इस बाइक में आपको 13.7L फ्यूल टैंक मिलता है साथ ही साथ इसमें सिंगल चैनल ABS का भी ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ट्रांस्मिशन भी देखने को मिलता है. वहीं, Royal Enfield Classic 350 में आपको USB-C चार्जिंग के साथ ही साथ गियर पोजिशन इंडिकेटर का भी ऑप्शन मिलता है. इसके साथ ही इसमें आपको LED हेडलाइट, Tripper Navigation भी मिलता है.
परफॉर्मेंस में कौन है आगे?
KTM RC 125 में आपको 124.7cc का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. यह बाइक आपको 14.5 PS की पावर देने के साथ ही साथ 12 Nm का टॉर्क जनरेट करती है साथ ही साथ 8000 rpm भी मिलता है. Royal Enfield Classic 350 में आपको 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है साथ ही साथ 20.21 PS की पावर मिलने के साथ ही साथ 27 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.