<

नए कस्टम मोड के साथ आएगी Mahindra XEV 9S, ड्राइविंग होगी और बेहतर, जानें इस नए फीचर की खासियत

XEV 9S की डिलीवरी शुरु हुए अभी एक महीना हो रहा है और ऐसे में कंपनी के इस अपडेट ने मार्केट में हलचल मचा दी है. लेकिन, देखने वाली बात यह है कि इस कार में आने वाला कस्टम मोड आखिर क्या है और यह किस तरह काम करता है. चलिए जानते हैं.

Mahindra XEV 9S को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है कि कंपनी ने इस कार को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी द्वारा अब Mahindra XEV 9S के कस्टम मोड को ला  जाने की बात की जा रही है. कंपनी द्वारा अपनी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी XEV 9S को अपडेट करके इसमें एक नया मोड लाने की तैयारी की जा रही है. देखा जाए तो अब यह एसयूवी कार कस्टम मोड के साथ भारतीय बाजार में उतरेगी.

XEV 9S की डिलीवरी शुरु हुए अभी एक महीना हो रहा है और ऐसे में कंपनी के इस अपडेट ने मार्केट में हलचल मचा दी है. लेकिन, देखने वाली बात यह है कि इस कार में आने वाला कस्टम मोड आखिर क्या है और यह किस तरह काम करता है. चलिए जानते हैं. 

क्या है कस्टम ड्राइव मोड

XEV 9S में आने वाले कस्टम ड्राइव मोड को खासतौर पर ड्राइविंग को आसान करने के लिए बनाया गया है. दरअसल, इस फीचर की मदद से ड्राइवर कार की सेटिंग आसानी से कर पाएगा. इसके लिए अब आपको स्टीयरिंग, इंजन और सस्पेंशन आदि के लिए अलग-अलग तरह की सेटिंग नहीं करनी है, बल्कि एक बार सेटिंग चुनकर आप आसाने से कार को एक मोड पर रख सकते हैं. इस फीचर के जरिए ड्राइवर कार को आसानी से ड्राइव करने के साथ ही स्टीयरिंग को कंफर्ट मोड पर रख सकता है. 

कितनी होगी कार की रेंज

महिंद्रा XEV 9S में आपको 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh कैपेसिटी की बैटरी देखने को मिलती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार से आप 521, 600, 679 किलोमीटर तक की रेंज निकाल सकते हैं. यह कार 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है. जोकि सेगमेंट की अन्य कारों के मुकाबले ठीक माना जाता है. 

क्या हैं कार के फीचर्स

महिंद्रा की इस एसयूवी कार को फीचर्स के दम पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस कार में आपको एडवांस्ड ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, कार्पेट लैंप मिलने के साथ ही साथ ऑटोपार्क असिस्ट़ वीडियो कॉलिंग सपोर्ट़ और 16-स्पीकर हार्मन कार्डन सिस्टम मिलता है. इतना ही नहीं इसमें आपको 7 एयरबैग्स मिलने के अलावा वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट,  इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन की भी सुविधा मिलती है. कस्टम मडोड का ऑप्शन आने के बाद से इस कार के फीचर्स और सेफ्टी और ज्यादा बढ़ जाती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST

चोरी हुई स्कूटी का कटा चालान, कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर! पीड़ित बोला- अब तो पकड़ लो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 11:00:11 IST

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST