<

Mahindra XUV 7XO की जनवरी में बढ़ी बंपर सेल, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी डिटेल्स

Mahindra XUV 7XO Sale: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते महीने एक्सयूवी 700 का फेसलिफ्ट मॉडल 7 एक्सओ लॉन्च किया, जो कंपनी के लिए फायदे का सौदा रहा. बीते महीने में इसकी कुल 10,133 यूनिट बिकी, जो मासिक तौर पर 611 फीसदी बढ़त दर्ज की गई.

Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी महिंद्रा एक्सयूवी 700 और अपडेटेड फेसलिफ्ट वर्जन महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं, जो हैरान करने वाले हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जैसे ही एक्सयूवी 700 के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया, इसकी मासिक बिक्री 611 फीसदी बढ़ गई. इससे साफ है कि लोग लंबे समय से इस मिडसाइज एसयूवी का इंतजार कर रहे थे. इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपए से शुरू होती है. ये पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आ रही है. 

कमाए 25 हजार करोड़

हैरान करने वाली बात ये है कि महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और एक्सईवी 9एस की बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों में ही इनकी 90 हजार यूनिट्स बिक गईं. इससे कंपनी ने लगभग 25 हजार करोड़ रुपए कमाए. एक्सयूवी 7एक्सओ पर काफी वेटिंग चल रही है. बीते महीने जनवरी 2026 की सेल्स रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चला है कि ब्रैंड न्यू मिडसाइज एसयूवी XUV 7XO और XUV 700 के साथ मिलाकर कुल 10,133 यूनिट बिकी. ये आंकड़ा सालाना तौर पर 20.65 फीसदी की बढ़त हुई.

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की कीमत और रंग

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की एक्स शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपए से शुरू होती है और 24.92 लाख रुपए तक जाती है. ये कार एवरेस्ट व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक, गैलेक्सी ग्रे, डेसर्ट मिस्ट, रूबी वेल्वेट, बेबुला ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में लॉन्च किया है.

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ स्पेसिफिकेशन्स

कार के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें सीसी का इंजन दिया गया है. ये 182BHP की पावर और 450NM का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 7 लोग आसानी से बैठ सकते हैं. इसमें 60 लीटर तक फ्यूल रखा जा सकता है. ये 13 किलोमीटिर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ फीचर्स

महिंद्रा एक्सयूवी 7 एक्सओ में पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर, ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, अलॉय व्हील, एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील्स दिए गए हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST