Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Maruti Baleno vs Tata Tiago कौन सी हैचबैक कार रहेगी बजट फ्रेंडली? जानें फीचर्स और सेफ्टी में कौन किससे आगे

Maruti Baleno vs Tata Tiago कौन सी हैचबैक कार रहेगी बजट फ्रेंडली? जानें फीचर्स और सेफ्टी में कौन किससे आगे

अगर आप ऐसी ही कोई कार लेना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी बलेनो या टाटा टिआगो में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की दमदार और एक किफायती कार मानी जाती है. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 2, 2026 13:33:32 IST

Mobile Ads 1x1

Best Hatchback Cars: भारत में मिडिल क्लास परिवार के लिए कार खरीदना सिर्फ एक शौक या स्टेटस नहीं है, बल्कि असल में जरूरत बन गई है. बच्चों की स्कूल ड्रॉप से लेकर खुद के ऑफिस जाने तक कार एक बहुत जरूरी साधन के तौर पर काम करती है. मिडल क्लास फैमिली अक्सर एक किफायती कार देखती है, जिसमें अच्छा माइलेज और मेंटेनेंस कॉस्ट कम हो. ऐसे में कॉम्पैक्ट एसयूवी या प्रीमियम हैचबैक कारें किफायती साबित हो सकती हैं.

अगर आप ऐसी ही कोई कार लेना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी बलेनो या टाटा टिआगो में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की दमदार और एक किफायती कार मानी जाती है. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर के बारे में. 

माइलेज में कौन किससे आगे 

माइलेज और ड्राइविंग के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें काफी अच्छी और किफायती हैं. लेकिन बात करें अगर Tata Tiago की तो यह कार 1.2L पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो आपको शहर में 18 से 19 का माइलेज निकालकर दे सकती है. वहीं, अगर आप हाइवे पर इसे स्मूथली ड्राइव करते हैं तो आपको 20 किलोमीटर प्रति लीटर का भी माइलेज मिल सकता है. वहीं, Maruti Baleno में आपको 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे आप 18 से 20 की माइलेज आसानी से निकाल सकते हैं. 

बजट फ्रेंडली कार कौन सी 

देखा जाए तो दोनों ही कारें बजट फ्रेंडली हैं. बात करें अगर Tata Tiago की तो यह कार आपको 4.57 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. वहीं, मारुति की baleno कार आपको 5.99 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है, जो इसका सिगमा यानि बेस वैरिएट होगा. अपने कंफर्ट और फीचर्स के हिसाब से आप दोनों में से कोई भी कार ले सकते हैं. लेकिन, बात करें अगर दोनों कारों की बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी रेटिंग की तो टाटा टिआगो में आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है. वहीं, बलेनो में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी जाती है. 

MORE NEWS