Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Maruti Celerio और Wagon R में से कौन सी हैचबैक आपके लिए रहेगी पर्फेक्ट? जानें बजट में कौन बैठती है ज्यादा फिट

Maruti Celerio और Wagon R में से कौन सी हैचबैक आपके लिए रहेगी पर्फेक्ट? जानें बजट में कौन बैठती है ज्यादा फिट

अगर आप इन दोनों कारों में से किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते है दोनों कारों के बीच के अंतर और आपके लिए कौन सी कार ज्यादा किफायती रहेगी.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 8, 2026 13:10:45 IST

Mobile Ads 1x1

Maruti Celerio vs Wagon R: छोटी फैमिली कार का नाम लेने पर वैगन आर और सेलेरियो का नाम सबसे आगे आता है. दोनों ही मारुति की एक अच्छी और सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक मानी जाती है. दोनों ही गाड़ियां अच्छी माइलेज और कम मेंटेनेंस के साथ आती हैं. यही कारण है कि सेलेरियो और वैगनआर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. दोनों ही कारें बजट फ्रेंडली हैं, जिसे आप ऑफिस, बाजार या लॉन्ग ड्राइव के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मारुति अपनी क्वालिटी और लो मेंटेनेंस को लेकर काफी चर्चा में रहती है.

अगर आप इन दोनों कारों में से किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते है दोनों कारों के बीच के अंतर और आपके लिए कौन सी कार ज्यादा किफायती रहेगी. 

इंजन और पर्फॉमेंस में कौन आगे 

अगर आप मारुति सेलेरियो या वैगन आर में से किसी एक कार को चुनना चाहते हैं तो ऐसे में उनकी पर्फॉमेंस के बारे में जान लेना बेहतर होगा. बात करें अगर इंजन की तो दोनों ही कारें 998 सीसी के इंजन के साथ आती हैं. Celerio और Wagan R दोनों में ही 1.2 लीटर का इंजन देखने को मिलता है, जो इसे एक ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कार बनाती है. दोनों ही कारें ड्राइविंग के मामले में भी काफी बेहतर हैं और लॉन्ग ड्राइव में भी आप इन दोनों को लगातार कई घंटों तक ड्राइव कर सकते हैं. 

माइलेज में कौन सी कार है ज्यादा अच्छी

माइलेज के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें काफी अच्छी हैं और ज्यादातर लोग दोनों ही कार की माइलेज (Best Mileage Cars) ध्यान में रखते हुए लेते हैं. बात करें अगर सेलेरियो की तो हल्की बॉडी और एक दमदार इंजन होने के चलते यह कार पेट्रोल में आपको 26 से 28 तक का माइलेज निकालर देती है. वहीं, वैगन आर में आपको 15 से 20 का माइलेज मिलता है. हालांकि, हाइवे पर आपको इससे ज्यादा माइलेज मिल सकती है. वहीं, अगर आप सेलेरियो का CNG मॉडल लेते हैं तो इससे आपको 32 से 35 तक की माइलेज मिल सकती है. यह माइलेज आप वैगन आर से भी ले सकते हैं. 

कौन सी कार रहेगी बजट फ्रेंडली

अगर आप मारुति की एक बजट फ्रेंडली कार देख रहे हैं तो सेलेरियो माइलेज से लेकर कीमत तक में आपके लिए वैगन आर से ज्यादा किफायती मानी जाती है.  सेलेरियो लेकर आप एक स्मूथ ड्राइविंग का मजा लेने के साथ-साथ अच्छी माइलेज निकाल सकते हैं. जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी. सेलेरियो आपको 4.70 लाख से लेकर 6.73 लाख तक देखने को मिलती है. वैगन आर आपको 5.53 लाख से लेकर 7.93 लाख की कीमत पर मिलती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Maruti Celerio और Wagon R में से कौन सी हैचबैक आपके लिए रहेगी पर्फेक्ट? जानें बजट में कौन बैठती है ज्यादा फिट

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 8, 2026 13:10:45 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS