<

कम कीमत, ज्यादा परफॉर्मेंस! Maruti की Fronx 2025 SUV ने भारतीय बाजार में मचाया धमाल, जानें स्टाइल फीचर्स से लेकर सबकुछ

Maruti Fronx 2025: अगर आप भी कम कीमत में नई कार लेने की सोच रहें है तो यह खबर आपके लिए है,  Maruti Fronx 2025 एक ऐसी SUV है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और एफिशिएंसी का संतुलन बखूबी पेश करती है.

Maruti New Car Fronx SUV Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी का नाम भरोसे और प्रदर्शन का प्रतीक माना जाता है. हर बार की तरह इस बार भी कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक नई और स्टाइलिश SUV लेकर आई है  Maruti Fronx 2025. यह कार न सिर्फ अपने दमदार इंजन और माइलेज के लिए जानी जाएगी, बल्कि इसके हाईटेक फीचर्स और स्मार्ट डिजाइन इसे युवाओं की पसंदीदा कार बना देंगे. आइए जानते हैं इसके डिजाइन, फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी.

स्टाइल में युवाओं की पहली पसंद

Maruti Fronx 2025 को खासतौर पर शहरी युवाओं की पसंद और आधुनिक डिजाइन सोच को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें आपको कूपे-स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स और DRLs, साथ ही कनेक्टेड टेललाइट्स मिलती हैं जो इसे प्रीमियम SUV का लुक देती हैं. इसके अलावा 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और 190mm ग्राउंड क्लियरेंस इसे सड़क पर और भी ज्यादा आकर्षक और दमदार बनाते हैं.

इंटीरियर और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स

  • Maruti Fronx 2025 में कंपनी ने टेक-सेवी यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए हैं. इस SUV में मिलेगा —
  • 9-इंच Arkamys SmartPlay Pro+ HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट
  • हेड-अप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा व्यू
  • वायरलेस चार्जिंग सिस्टम
  • Suzuki Connect ऐप के जरिए 40+ स्मार्ट फीचर्स
  • Alexa वॉइस कंट्रोल सपोर्ट
  • सुरक्षा के लिए – 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX सीट माउंट्स और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स

इन सबके चलते यह कार कनेक्टिविटी, कम्फर्ट और सेफ्टी के मामले में अपने सेगमेंट में टॉप पर है.

 

इंजन और परफॉर्मेंस

  • Maruti Fronx 2025 में कंपनी ने दो इंजन विकल्प दिए हैं –
  • 1.2-लीटर K-Series Dual Jet, Dual VVT पेट्रोल इंजन
  • पावर: 89bhp
  • टॉर्क: 113Nm
  • ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल और AMT
  • 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन
  • पावर: 99bhp
  • टॉर्क: 147.6Nm
  • ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
  • इसके साथ कंपनी ने CNG वेरिएंट भी पेश किया है.
माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वर्ज़न 22.89 kmpl और CNG वर्ज़न 28.51 km/kg का शानदार माइलेज देता है, जो इसे फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में बेहतरीन बनाता है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

कंपनी ने इस SUV में राइडिंग कम्फर्ट और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है.

  • फ्रंट में McPherson Strut सस्पेंशन
  • रियर में Torsion Beam सेटअप
  • ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक्स
  • साथ में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ABS और EBD
  • ये फीचर्स ड्राइविंग को और अधिक स्थिर, सुरक्षित और नियंत्रित बनाते हैं.

कीमत और खरीद विकल्प

भारत में Maruti Fronx 2025 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.46 लाख तय की गई है. अगर आप इसे फाइनेंस प्लान के तहत खरीदना चाहते हैं, तो केवल ₹1 लाख डाउन पेमेंट और लगभग ₹15,952 की मासिक ईएमआई में यह कार आपकी हो सकती है. कंपनी की ओर से आकर्षक लोन विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया आसान बन जाती है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST

US Flight Crisis: अमेरिका में अचानक क्यों थम गए हजारों विमान? FAA ने अब हटाई पाबंदी; जानें आखिर क्या थी वजह

US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…

Last Updated: November 14, 2026 08:54:51 IST